Move to Jagran APP

दिग्विजय चौटाला का बीरेंद्र सिंह पर हमला, कहा- सियासी रूप से विलुप्त लोग सिखा रहे कैसे लड़ें चुनाव

BJP-JJP Alliance हरियाणा में भाजपा के स्‍थानीय निकाय चुनाव जजपा से गठबंधन के बगैर अकेले लड़ने का फैसला करने के बाद सियासी माहौल गर्मा गया है। जजपा महासचिव दिग्विजय चौटाला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पर हमला किया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 29 May 2022 08:50 AM (IST)Updated: Sun, 29 May 2022 08:50 AM (IST)
दिग्विजय चौटाला का बीरेंद्र सिंह पर हमला, कहा-  सियासी रूप से विलुप्त लोग सिखा रहे कैसे लड़ें चुनाव
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और जजपा महासचिव दिग्विजय चाैटाला। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। BJP-JJP Alliance: हरियाणा में भाजपा द्वारा जजपा के साथ शहरी निकाय चुनाव में गठबंधन तोड़ने के बाद जजपा महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला भाजपा नेताओं पर गरम हो गए हैं। दिग्विजय चौटाला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि जो लोग 50 हजार मतों से विधानसभा चुनाव हारकर राजनीतिक रूप से विलुप्त हो चुके हैं, वह लोग भी आज अपनी पार्टी को सिखा रहे हैं कि चुनाव कैसे लड़ना है।

loksabha election banner

भाजपा के स्‍थानीय निकाय चुनाव अकेले चुनाव लड़ने के फैसले के बाद दिग्विजय का बीरेंद्र सिंह पर हमला

जननायक जनता पार्टी के महासचिव दिग्विजय चौटाला ने एक ट्वीट के जरिये बीरेंद्र सिंह पर व्यंग्य भी किया। दिग्विजय बोले, वाह चौधरी साहब। बता दें कि हिसार में हुई भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बीरेंद्र सिंह ने खुले तौर पर जजपा के साथ भाजपा के चुनावी गठजोड़ का विरोध किया।

बीरेंद्र सिंह ने बैठक में कहा कि भाजपा आज पूरी तरह से चुनाव जीतने और अपने बूते पर सरकार चलाने में सक्षम है। इसलिए शहरी निकाय चुनाव में भाजपा को किसी तरह के गठबंधन की जरूरत नहीं है। बीरेंद्र सिंह ने इशारों की इशारों में जजपा को सत्ता से अलग करने का संकेत भी पार्टी नेताओं को दिया।

बीरेंद्र सिंह के इस सुझाव के बाद दिग्विजय चौटाला ने ट्वीट कर कहा कि ऐसे नेताओं का कोई वजूद नहीं है। वह 50 हजार मतों से चुनाव हार चुके हैं और पार्टी की बैठकों में बता रहे हैं कि कैसे चुनाव लड़ा जाता है। यह स्थिति तब है, जब ऐसे सुझाव देने वाले लोग राजनीतिक रूप से विलुप्त हो चुके हैं।

उचाना से दुष्यंत चौटाला हैं विधायक, बीरेंद्र ¨सह व प्रेमलता भी कर चुके प्रतिनिधित्व

बता दें कि उचाना से फिलहाल उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विधायक हैं। उचाना से बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता भी विधायक रह चुकी हैं। इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला भी यहां से विधानसभा में उचाना का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.