Move to Jagran APP

हरियाणा के नगर निगम चुनाव में भाजपा का परचम, पांचों मेयर पद जीते, पानीपत में भारी विजय

हरियाणा में पांच नगर निगमों पानीपत, करनाल, यमुनानगर, राहेतक आैर हिसार के चुनाव मेें मतगणना में भाजपा का जलवा रहा। पांचों जगह मेयर पद भाजपा ने जीत लिया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 07:31 AM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 05:39 PM (IST)
हरियाणा के नगर निगम चुनाव में भाजपा का परचम, पांचों मेयर पद जीते, पानीपत में भारी विजय
हरियाणा के नगर निगम चुनाव में भाजपा का परचम, पांचों मेयर पद जीते, पानीपत में भारी विजय

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में पांच प्रमुख शहरों के नगर निगम चुनावों में भाजपा का जलवा रहा। भारतीय जनता पार्टी ने पांचों शहरों के मेयर पद जीत लिया है। भाजपा ने पानीपत, हिसार, यमुनानगर, रोहतक और करनाल में शानदार जीत हा‍सिल की है। पानीपत में मुकाबला एकतरफा रहा और भाजपा की भारी मतों से जीत हुई। करनाल, हिसार और यमुनानगर नगर निगमों के मेयर पद पर भी भाजपा ने जीत हा‍सिल की है। पार्षद के चुनाव में भी भजपा का जलवा दिखा है।

loksabha election banner

नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 16 दिसंबर को हुआ है। मतगणना आज सुबह ठीक आठ बजे शुरू हुई। इसके साथ कैथल जिले की पुंडरी और फतेहाबाद की जाखल मंडी नगरपालिका के लिए मतगणना भी हो रही है। मेयर चुनाव में भाजपा ने सभी पांचों शहरों में जीत दर्ज की। हिसार से गौतम सरदाना विजेता घोषित किए गए। सरदाना ने  कांग्रेस समर्थित रेखा ऐरन को 28091 वोट से हराया। यमुनानगर से भाजपा के मदन सिंह, पानीपत से अवनीत कौर, करनाल से  रेणु बाला विजेता बने हैं। रोहतक में भी भाजपा प्रत्याशी मनमोहन की जीत हुई।

पानीपत नगर निगम में मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद भाजपा नेताओं के साथ अवनीत कौर।

पानीपत में एकतरफा मुकाबला, भाजपा की अवनीत कौर को भारी जीत

पानीपत नगर निगम के मेयर पद की मतगण्‍ना में भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज की है। यहां भाजपा की मेयर पद की उम्‍मीदवार अवनीत कौर ने 74940 मतों से जीत हासिल की। अवनीत को 126321 मत मिले हैं। कांग्रेस समर्थित अंशु पाहवा को  51381 वोट मिले। इस तरह अवनीत कौर एकतरफा जीत दर्ज की। कांग्रेस समर्थित अंशु कौर पाहवा कहीं नहीं टिक पाईं। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की सीमा सैनी और इनेलो-बसपा की प्रियंका कश्यप भी बुरी तरह पिछड़ गईं।

हिसार में गौतम सरदाना 28091 मतों से आगे

 हिसार नगर निगम के मेयर पद चुनाव में जीत के बाद भाजपा उम्‍मीदवार गौतम सरदाना समर्थकों के साथ।

मेयर पद की मतगणना में भाजपा सभी शहरों में आगे हैं। हिसार में भाजपा के गौतम सरदाना ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस समर्थित रेखा ऐरन से करीब 28091 मतों से हराया है। यहां भजनलाल और जिंदल परिवार ने भाजपा के बागी हनुमान ऐरन की पत्नी रेखा ऐरन पर दांव खेला।  इनेलो-बसपा गठबंधन के अमित सैनी का गणित सांसद दुष्यंत के समर्थकों ने बिगाड़ दिया। अब तक की मतगण्‍ाना में भाजपा के गौतम सरदाना को 68196 वोट और रेखा ऐरन 40105 वोट मिले हैं। 

राेहतक में भी भाजपा की जीत, मनमाेहन गोयल 14776 मतों से विजयी रहे

जीत के बाद बधाई स्‍वीकार करते मनमोहन गोयल।

रोहतक नगर निगम के मेयर पद की मतगणना में भी भाजपा आगे है। भाजपा के मनमोहन गोयल अब  कांग्रेस समर्थित सीताराम सचदेवा से 14776 वोटों से आगे हैं।  इनेलो उम्‍मीदवार तीसरे स्‍थान पर चल रहा है। मनमोहन गोयल  को 65822 वोट और सीताराम सचदेवा 51046 वोट मिले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर के लिए नाक का सवाल बने चुनाव में सीधा मुकाबला कांग्रेस समर्थित सीताराम सचदेवा और भाजपा के मनमोहन गोयल में था। जाटों के आधे वोटों में सेंध लगा चुके सचदेवा के समर्थन में पंजाबी मतदाता भी बड़ी संख्या में उतरे। इनेलो-बसपा के साझे उम्मीदवार संचित नांदल को 32775 मत मिले।

यमुनानगर में भी भाजपा की बल्‍ले-बल्‍ले

जीत के बाद मदन सिंह को उठाए भाजपा कार्यकर्ता।

यमुनानगर नगर निगम के मेयर पद की मतगणना में भी भाजपा का जलवा है। भाजपा के मदन सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी बसपा के संदीप कुमार गोयल को 40678 मतों से हराया। यहां भाजपा उम्मीदवार मदन चौहान को  91642 और राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा समर्थित राकेश शर्मा को 50964 वोट मिले। बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े संदीप गोयल तीसरे स्‍थान पर रहे।

सीएम सिटी करनाल में भी भाजपा मिली जीत

करनाल नगर निगम के मेयर का चुनाव जीतने के बाद भाजपा की रेणु बाला गुप्ता।

सीएम सिटी करनाल में मेयर पद की भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता की 9348 वोटों से जीत हुई।   रेणु बाला को 69960 वोट और इनेलो व कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार आशा वधवा को 60612 वोट मिले। आशा वधवा ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया, लेकिन अंतत: भाजपा ने बाजी मार ली। पहली बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपनी प्रत्याशी के लिए चार-चार जनसभाएं करनी पड़ीं।

रोहतक में वार्ड एक से कृष्‍ण सहरावत व पानीपत के वार्ड एक से भाजपा की अनिता परुथी की जीत

यमुनानगर के वार्ड नंबर 6 से भाजपा की प्रीति जोर।

यमुनानगर में वार्ड नंबर 6 से भाजपा की प्रीति जोर ने चुनाव जीत लिया है। रोहतक नगर निगम के चुनाव में वार्ड एक से कृष्ण सहरावत की जीत हुई है। वह करीब 1500 वोटों से जीते हैं। वह कांग्रेस समर्थित हैं। जाखल मंडी नगरपालिका के चुनाव में वार्ड एक से हरविंदर सिंह, वार्ड दो से वीरन रानी और वार्ड तीन से मोनिका और वार्ड चार से कीर्ति गोयल जीते। जाखल मंडी में वार्ड आठ से विक्रम जीत सिंह, नौ से बिक्रम कुमार और 13 से सीमा रानी जीतीं। यहां 13 वार्डों में 35 पार्षद के लिए उम्मीदवार थे। इनमें 17 पुरुष और 18 महिलाएं हैं।

करनाल में वार्ड एक से भाजपा नवीन, वार्ड पांच से जयभगवान कश्‍यप और वार्ड छह से नीलम देवी पार्षद बने हैं। वार्ड दो बलविंदर (स्वतंत्र), वार्ड तीन से मनजीत कौर (स्वतंत्र) और वार्ड चार से नीलम (स्वतंत्र) चुनाव जीते हैं।
वार्ड पांच जयभगवान कश्यप बीजेपी
 

हिसार से जीेते टीनू जैन अपने समर्थकों के साथ।

पानीपत के वार्ड नंबर एक से भाजपा की प्रत्‍याशी अनिता परुथी जीती हैं। पानीपत वार्ड पांच से भाजपा के अनिल बजाज विजेता बने। वह 1355 वोटों से जीते। पानीपत के वार्ड नौ से भाजपा की मीनाक्षी नारंग 1900 से ज्‍यादा वोटों से जीतीं। पानीपत के वार्ड चार से भाजपा का रविंद्र नागपाल जीते हैं। यमुनानगर नगर निगम के वार्ड एक से संजय राणा जीते। वह कांग्रेस समर्थित हैं। हिसार में वार्ड एक से निर्दलीय टीनू जैन जीते। करनाल नगर निगम में वार्ड नंबर एक से भाजपा के नवीन कुमार चुनाव जीते।

पानीपत में 14 सीटों पर भाजपा की जीत, 12 का परिणाम अभी बाकी
वार्ड 1 से भाजपा की अनीता परुथी जीतीं।
वार्ड 2 से पवन जीते।
वार्ड 3 से अंजली जीतीं।
वार्ड 5 से अनिल बजाज जीते।
वार्ड 6 से भाजपा के रविंद्र जीते।
वार्ड 7 से अशोक भाटिया जीते।
वार्ड 8 से चंचल रेवड़ी सहगल जीतीं।
वार्ड 9 से मीनाक्षी नारंग जीती।
वार्ड 10 से रवींद्र भाटिया जीते।
वार्ड 11 से कोमल सैनी जीतीं।
वार्ड 12 से सतीश सैनी जीते।
वार्ड 17 से प्रमोद देवी जीते।
वार्ड 21 से संजीव दहिया जीते।

पानीपत से जीतीं भाजपा उम्‍मीदवार कोमल समर्थकों के साथ।

 हरियाणा के पांचों नगर निगमों में भाजपा उम्मीदवारों को मिल रही बढ़त से पार्टी बेहद उत्साहित हैं। पांचों नगर निगम के मेयर के पहली बार डायरेक्ट हुए चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी है। सीएम सिटी करनाल, रोहतक, पानीपत, यमुनानगर और हिसार में भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार दूसरे दलों के उम्मीदवारों के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने निवास पर पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। उनकी पूरी टीम सीएम निवास पर मौजूद है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पार्टी उम्मीदवारों की जीत को सुशासन, भ्रष्टाचारहित व्यवस्था और एक समान विकास कार्यों की जीत बताया है। हालांकि अभी उम्मीदवारों की जीत का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सुभाष बराला को उम्मीदी है कि पांचों नगर निगमों में भाजपा जीत रही है।

मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्‍थल के आसपास के क्षेत्रों की नाकेबंदी कर दी गई है। उम्‍मीदवारों को भी कड़ी जांच के बाद ही मतगणना स्‍थल पर जाने दिया गया है। रोहतक में इनेलो के मेयर प्रत्याशी संचित नांदल ने हाथ में हरे रंग का बैंड पहन रखा था, उसे भी उतरवा दिया गया।

यमुनानगर में मतगणना स्‍थल के बाहर जमा भीड़।

इन चुनावों में मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी थी। राज्‍य में पहली बार मेयर का चुनाव सीधे हुआ है। पांचों नगर निगमों और कैथल की पूंडरी व फतेहाबाद की जाखल मंडी में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई।

रोहतक में मतगणना का दृश्‍य।

हरियाणा में पहली बार मेयर के लिए प्रत्यक्ष चुनाव कराने वाली सत्तारूढ़ भाजपा के लिए निकाय चुनाव कड़ी परीक्षा से कम नहीं रही। 16 दिसंबर को मतदाता ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का बटन दबा चुके थे। मतदान के रुझान को देखते हुए जहां हिसार, सीएम सिटी करनाल और पानीपत में भाजपा का पलड़ा भारी माना जा रहा था। रोहतक और यमुनानगर में मुकाबला कांटे का समझा जा रहा था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.