Move to Jagran APP

Haryana Municipal Election Result: अंबाला में विनोद शर्मा की पत्‍नी जीतीं, पंचकूला व रेवाड़ी में भाजपा व सोनीपत में कांग्रेस विजयी

Haryana Municipal Election Result हरियाणा में स्‍थानीय निकाय चुनाव में अंबाला में मेयर पद पर पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्‍नी और सोनीपत में कांग्रेस की जीत हुई है। पंचकूला मेयर व रेवाड़ी नगर परिषद प्रधान पंद भाजपा ने जीता है। तीन नगरपालिकाओं के अध्‍यक्ष पद पर निर्दलीय जीते हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 09:56 AM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 08:54 PM (IST)
Haryana Municipal Election Result: अंबाला में विनोद शर्मा की पत्‍नी जीतीं, पंचकूला व रेवाड़ी में भाजपा व सोनीपत में कांग्रेस विजयी
अंबाला नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर जीत के बाद पति विनोद शर्मा के साथ शक्ति रानी शर्मा। (जागरण)

चंडीगढ़/रोहतक, जेएनएन। Haryana Municipal Election Results: हरियाणा में स्‍थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने पंचकूला नगर निगम के मेयर पद का चुनाव जीत लिया है। भाजपा को रेवाड़ी नगर परिषद के प्रधान पद पर भी जीत मिली है। सोनीपत नगर निगम के मेया पद के चुनाव मेें कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। अंबाला में हरियाणा जन चेतना पार्टी की प्रत्‍याशी की जीत हुई है। इसके अलावा तीन सांपला, धारुहेड़ा और उकलाना नगरपालिकाओं के अध्‍यक्ष पदों के चुनाव निर्दलीय प्रत्‍या‍शियों ने जीते हैं।

loksabha election banner

तीनों नगरपालिकाओं में निर्दलीय जीते, पंचकूला में भाजपा आगे

स्‍थानीय निकाय के लिए 27 दिसंबर को मतदान के बाद आज सुबह‍ से मतगणना हो रही है। रोहतक के सांपला नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी सोनू को निर्दलीय पूजा ने बड़े अंतर से हराया। निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता है लेकिन कांग्रेस यहां सिंबल पर नहीं लड़ी थी। उकलाना में नगर पालिका चेयरमैन के लिए निर्दलीय सुशील साहू विजयी रहे हैं। उन्‍होंने जेजेपी-बीजेपी उम्मीदवार महेंद्र सोनी को हराया।

मेयर और चेयरमैन के उम्मीदवारों का अब तक का रुझानों में पंचकूला में भाजपा प्रत्‍याशी आगे चल रहा है। यहां कांग्रेस की उम्‍मीदवार कडी टक्कर दे रही है। अंबाला में हरियाणा जन चेतना पार्टी की शक्ति रानी शर्मा और भाजपा प्रत्‍याशियों के बीच कांटे की टक्‍कर है। उकलाना, सांपला और धारुहेड़ा नगरपालिकाओं के चेयरमैन पदों पर निर्दलीय प्रत्‍याशी जीते हैं।

स्‍थानीय निकाय चुनाव में अब तक नतीजे-

1. पंचकूला नगर निगम- मेयर पद पर भाजपा के कुलभूषण गोयल जीते।

2. सोनीपत नगर निगम - मेयर पद पर कांग्रेस के निखिल मदान जीते।

3. अंबाला न्रगर निगम - मेयर पद पर ह‍रियाणा जन चेतना पार्टी शक्ति रानी शर्मा जीती।

4. उकलाना नगरपालिका- अध्‍यक्ष पद पर निर्दलीय सुशील कुमार साहू जीते।

5. धारूहेड़ा नगरपालिका- अध्‍यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार कंवर सिंह जीते

6. सांपला नगरपालिका - अध्‍यक्ष पद पर निर्दलीय पूजा जीतीं।

7. रेवाड़ी नगर परिषद - अध्‍यक्ष पद पर भाजपा की  पूनम यादव  जीतीं।

पंचकूला नगर निगम: भाजपा के कुलभूषण गोयल मेयर पद पर विजयी

पंचकूला नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा ने कब्‍जा कर लिया है। मतगणना में भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्‍कर देखने को मिली। भाजपा के प्रत्‍याशी कुलभूषण गोयल ने कांग्रेस की उपेंद्र कौर आहलुवालिया को हरा दिया। 28वें राउंड की मतगणना तक भाजपा के प्रत्‍याशी कुलभूषण गाेयल की 2550 वोटों से आगे थे। गोयल को अब तक 47973 वोट मिले थे। कांग्रेस की उपेंद्र कौर आहलुवालिया को 45423 वोट प्राप्‍त हुए थे। 18वें भाजपा के उम्‍मीदवार कुलभूषण गाेयल 5219 वोटों से कांग्रेस की उपेंद्र कौर आहलुवालिया से आगे थे। कुलभूषण गोयल को 33374 और कांग्रेस की उपेंद्र कौर को 28155 वोट मिले थे। 15वें राउंड में भाजपा के कुलभूषण गोयल 5050 वोटों से आगे थे। उनको 27584 वोट मिले थे। कांग्रेस की प्रत्‍याशी उपेंद्र कौर आहलुवालिया को 22534 वोट मिले थे।

पंचकूला नगर निगम चुनाव में मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद कुलभूषण गोयल। (जागरण)

गोयल 13वें राउंड के बाद 4932 वोटों से आगे थे। गोयल को 13वें राउंड में मिले वोट 24080 वोट मिले थे। कांग्रेस को 13वें राउंड में 19148 मिले थे। गोयल वह 12वें राउंड के बाद 4335 वोटों से आगे थे। भाजपा को 12वें राउंड में  22115 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्‍याशी को 17780 मिले।

नौंवें राउंड के बाद भी भाजपा के उम्‍मीदवार कुलभूषण गोयल की बढ़त कायम थी। नौवें राउंड में भाजपा के प्रत्‍याशी को 16202 वोट मिले थे। कांग्रेस प्रत्‍याशी उपेंद्र कौर आहलुवालिया को 13285 मिले थे। छठे राउंड में भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार कुलभूषण गोयल 1194 वोट से आगे चल रहे थे। पांचवे राउंड तक भाजपा के कुलभूषण गोयल 708 वाेटों से आगे थे।

अब तक के नतीजे

वार्ड नंबर 1- भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र लुबाना विजयी।

वार्ड नंबर 2 - भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार वर्मा विजयी।

वार्ड नंबर 3- भारतीय जनता पार्टी की ऋतु गोयल विजयी।

वार्ड नंबर 4- भारतीय जनता पार्टी की सोनिया सूद विजयी।

वार्ड नंबर 5- भारतीय जनता पार्टी के जय कौशिक विजयी।

वार्ड नंबर 6 -कांग्रेस के पंकज वाल्मीकि विजयी।

वार्ड नंबर 7-कांग्रेस की उषा रानी विजयी घोषित।

वार्ड नंबर 8- भारतीय जनता पार्टी के हरेंद्र मलिक विजयी।

वार्ड नंबर 9- जननायक जनता पार्टी के राजेश कुमार विजयी।

वार्ड नंबर 10- कांग्रेस की गुरमेल कौर विजयी।

वार्ड नंबर 11- आजाद उम्मीदवार ओमवती पुनिया 331 वोट से विजयी घोषित।

वार्ड नंबर 13 - भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनीत सिंगला विजयी घोषित।

वार्ड नंबर 14- जजपा और भाजपा के उम्मीदवार सुशील गर्ग नरवाना विजयी।

वार्ड नंबर 15- कांग्रेस के उम्मीदवार गौतम प्रसाद विजयी।

वार्ड नंबर 19 से निर्दलीय उम्मीदवार परमजीत कौर विजयी घोषित।

पंचकूला में वार्ड तीन से जीतीं ऋतु गोयल और वार्ड चार से विजयी सोनिया सूद। (जागरण)

रेवाड़ी नगर परिषद : भाजपा की पूनम यादव प्रधान बनीं

रेवाड़ी नगर परिषद में प्रधान पद के लिए बेहद कड़ी टक्कर में भाजपा ने जीत हासिल की है। प्रधान पद के लिए भाजपा की पूनम यादव व निर्दलीय प्रत्याशी उपमा यादव के बीच बेहद कड़ा मुकाबला था। 14वें राउंड में भाजपा की पूनम यादव को 23463 व उपमा यादव को 21357 व कांग्रेस की विक्रम यादव को 14138 वोट मिले थे।  कांग्रेस की विक्रम यादव तीसरे नंबर पर रही।

धारूहेड़ा नपा के प्रधान बने कंवर सिंह

धारूहेड़ा नगर पालिका में प्रधान पद पर निर्दलीय प्रत्याशी कंवर सिंह ने जीत दर्ज की है। कंवर सिंह को 3048 वोट मिले हैं। कंवर सिंह धारूहेड़ा के पूर्व सरपंच भी रहे हैं। दूसरे नंबर पर संदीप बोहरा रहे हैं। बोहरा को 2416 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर बाबूलाल लांबा रहे हैं जिनको 2280 वोट मिले हैं। जेलदार परिवार के दोनों प्रत्याशियों को बेहद कम वोट मिले हैं। राव शिवदीप को जहां 1536 व जजपा की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे मानसिंह को 1657 वोट ही मिल पाए हैं।

अंबाला नगर निगम

अंबाला में मेयर पद पर जीत के बाद रोड शो करतीं शक्ति रानी शर्मा। (जागरण)

अंबाला नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर हरियाणा जन चेतना पार्टी की प्रत्‍याशी शक्ति रानी शर्मा जीत गई हैं। उन्‍होंने भाजपा की प्रत्‍याशी वंदना शर्मा को हराया है। शक्ति रानी हरियाणा के पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्‍नी हैं। 13 वें राउंड तक वह 7114 वोटों से आगे थीं। अंबाला से मेयर पद की प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के पति विनोद शर्मा ने जीत का श्रेय अंबाला शहर की जनता को दिया। दूसरी ओर भाजपा प्रत्‍याशी वंदना शर्मा ने कहा कि हार की समीक्षा कर कमियों को दूर करेंगे।अंबाला शहर के वार्ड 7 से पूर्व मेयर रमेश मल की पुत्रवधू 182 वोटों से जीती हैं। वह भाजपा प्रत्‍याशी थीं। वार्ड 9 से कांग्रेस की मेघा गोयल जीतीं।  

सांपला नगरपालिका: निर्दलीय प्रत्‍याशी ने जीत दर्ज की

चुनाव परिणाम के बाद सांपला नगर पालिका चेयरमैन पद पर के निर्दलीय प्रत्याशी पूजा के पति को उनको समर्थकों ने जीत की खुशी में कंधे पर उठा लिया। उधर रेवाड़ी नगर परिषद के लिए भी मतगणना जारी है। यहां  वार्ड नंबर 4 से सरिता सैनी विजयी हुईं।

साेनीपत नगर निगम: मेयर पद पर कांग्रेस की जीत, भाजपा प्रत्‍याशी को हराया

साेनीपत नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में कांग्रेस के निखिल मदान ने जीत दर्ज की है। निखिल मदान 13818 वोट से जीते हैं 12वें राउंड की मतगणना के बाद वह 4440 वोटों से आगे थे। यहां 12वं राउंड तक भाजपा के ललित बत्रा को 43132 वोट और कांग्रेस के निखिल मदान को 47572 वोट मिले थे। सोनीपत नगर निगम चुनाव में मेयर पद के मुकाबले में 11वें राउंड तक कांग्रेस प्रत्‍याशी 3525 वोटों से आगे थे। 11वें राउंड तक भाजपा के ललित बत्रा को 39825 वोट मिले थे। कांग्रेस के निखिल मदान को 43370 वोट मिले थे। 10वें राउंड राउंड तक भाजपा के ललित बत्रा को 35600  और कांग्रेस के निखिल मदान को 39932 वोट मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी 4332 वोट से आगे थे। नौवें राउंड तक भाजपा प्रत्‍याशी को 31881 और कांग्रेस प्रत्‍याशी को 36452 वोट मिले थे।

सिरसा में वार्ड 29 के उपचुनाव में हरियाणा लोकहित पार्टी की निशा बजाज ने आजाद प्रत्याशी सुषमा मल्होत्रा पर 422 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की हैं। इस चुनाव में भाजपा की अंजनी मेहता को 630, कांग्रेस की रेखा मौर्य को 355 वोट मिले। विजयी प्रत्याशी निशा बजाज को 1094 वोट मिले । निशा बजाज विधायक गोपाल कांडा समर्थित थीं। चुनाव में 18 वोट नोटा को मिले हैं।

बता देें कि हरियाणा में अंबाला, सोनीपत और सोनीपत तीन नगर निगमों के लिए 27 दिसंबर काे मतदान हआ था। इसके साथ ही रेवाड़ी नगर परिषद के लिए भी लोगों ने इसी दिन वोट डाले थे। इसकेे अलावा सांपला, धारूहेड़ा और उकलाना नगर पालिका के लिए भी 27 दिसंबर को मतदान हुआ था। इन सबके लिए आज सुबह मतगणना शुरू हुई। इन चुनावाें में कुल 890 प्रत्‍याशी मैदान में थे। अंबाला नगर निगम के मेयर पद के लिए 10, पंचकूला में मेयर पद के लिए 11 और सोनीपत नगर निगम के मेयर पद के लिए 16 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में थे।

रेवाडी नगर परिषद के प्रधान के लिए 20, धारुहे़ड़ा नगर पालिका अध्‍यक्ष पद के लिए 13, सांपला नगर पालिका के प्रधान पद के लिए दह प्रत्‍याशी मैदान में थे। उकलाना नगरपालिका के लिए 14 उम्‍मीदवारों ने चुनाव लड़ा। सातों शहरों में पार्षद पद के लिए 800 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में थे। बता दें कि तीनों नगर निगमों में 20-20 वार्ड हैं। रेवाड़ी नगर परिषद में 31 वार्ड, सांपला नगरपालिका में 15, धारुहेड़ा में 17 और उकलाना नगरपालिका में 13 वार्ड हैं। 

यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू पंजाब में नए‍ विवाद में फंसे, धार्मिक निशान वाला शाल ओढ़कर किसानों के बीच पहुंचे

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: आंदोलनरत किसानों की केंद्र सरकार से वार्ता पर हरियाणा की खास नजर

यह भी पढ़ें: हरियाणा कर्मचारी आयोग हुआ पावरफुल, अब सभी भर्तियों का कामन एंट्रेंस टेस्ट

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.