Move to Jagran APP

Corona Vaccination: हिसार, गुरुग्राम, रोहतक व कुरुक्षेत्र से बंटेगी हरियाणा में वैक्सीन, तैयारियों को अंतिम रूप

Corona Vaccination हरियाणा में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। राज्य में 659 कोल्ड चेन बनाए गए हैं। पहले चरण में 6.5 लाख को टीका लगाया जाएगा। कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय वैक्सीन स्टोर होगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 09:43 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 09:44 AM (IST)
Corona Vaccination: हिसार, गुरुग्राम, रोहतक व कुरुक्षेत्र से बंटेगी हरियाणा में वैक्सीन, तैयारियों को अंतिम रूप
हरियाणा में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों को अंतिम रूप। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, चंडीगढ़। Corona Vaccination: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। पूरे देश के साथ हरियाणा में भी 16 जनवरी को वैक्सीनेशन आरंभ होगा। कोविड-19 की वैक्सीन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय वैक्सीन स्टोर बनाया गया है। इसके अलावा हिसार, गुरुग्राम, रोहतक और कुरुक्षेत्र में क्षेत्रीय वैक्सीन सेंटर रहेंगे। प्रदेश के सभी 22 जिलों में जिला वैक्सीन स्टोर अलग से बनाए गए हैं।

loksabha election banner

हरियाणा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक 659 कोल्ड चेन प्वाइंट भी बनाए गए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में 22 इंसुलेटेड वैक्सीन वैन उपलब्ध रहेंगी तथा कोविड-19 के लिए सूक्ष्म योजना (माइक्रो प्लान) तैयार कर इसे जिलों में भेज दिया गया है। जिला उपायुक्तों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में कोरोना वैक्सीन से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलेगा।

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज हालांकि खुद इलाज कराने के बाद आराम कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वैक्सीनेशन की तैयारियों पर उनकी निगाह बनी हुई है। विज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पूरे प्लान की रिपोर्ट हासिल की है। विज ने बताया कि 16 जनवरी से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन अभियान के तहत राज्य के तीन वर्गों के करीब 67 लाख लोगों को कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इसकी दो डोज होंगी। दूसरी डोज कब और कैसे दी जाएगी, तब तभी स्वास्थ्यकर्मी बताएंगे।

अनिल विज के अनुसार केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए हरियाणा सरकार द्वारा हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर, 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों तथा 50 साल से कम आयु के शुगर व हार्ट सरीखी गंभीर बीमारियों से पीडि़त लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इनमें हरियाणा के हेल्थकेयर वर्करों की संख्या दो लाख है, जबकि फ्रंट लाइन वर्कर्स लगभग 4.50 लाख हैं। फ्रंट लाइन वर्कर्स में निकायकर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिस, सिविल डिफेंस कर्मचारी, जेल स्टाफ तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। 50 वर्ष से अधिक लोगों की संख्या 58 लाख होगी, जबकि 50 वर्ष से कम आयु के विभिन्न बीमारियों से पीडि़त करीब सवा दो लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।

वैक्सीनेशन के लिए बनाई गई 107 साइट्स

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अनुसार हेल्थ वर्करों के वैक्सीनेशन के लिए हरियाणा में 107 सेशन साइट बनाई गई हैं, जिन्हेंं बाद में बढाकर 700 किया जाएगा। इन साइट पर प्रदेश के करीब दो लाख हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण होगा। इसके लिए 5044 वैक्सीनेटर ने स्वयं को को-विन पर पंजीकृत किया है। 765 जन स्वास्थ्य सुविधाएं, 3634 प्राइवेट हेल्थ फैसिलिटी का पंजीकरण हुआ है। ऐसे ही 1005 सुपरवाइजर और 18 हजार 921 सोशल साइट को-विन पर पंजीकृत हुई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.