Move to Jagran APP

बाल दिवस पर पिंजौर में सेब बेच विरोध दर्ज कराएंगे कांग्रेसी

संस, पिंजौर :एचएमटी को बंद होने के बाद यहां सेब मंडी स्थापित करने के फैसले के विरोध में

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 11:56 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 11:56 PM (IST)
बाल दिवस पर पिंजौर में सेब बेच विरोध दर्ज कराएंगे कांग्रेसी
बाल दिवस पर पिंजौर में सेब बेच विरोध दर्ज कराएंगे कांग्रेसी

संस, पिंजौर :एचएमटी को बंद होने के बाद यहां सेब मंडी स्थापित करने के फैसले के विरोध में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर निर्णय लिया है।

loksabha election banner

इसके लिए कांग्रेस के नेता देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर बुधवार को सेब बेचकर विरोध प्रदर्शित करेंगे।

जानकारी देते हुए काग्रेस प्रदेश महासचिव मनवीर कौर गिल ने बताया कि क्षेत्र में नौकरियां खत्म करने के चलते देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री के विरोध में पिंजौर गार्डन के पूराने गेट पर काग्रेस कार्यकता सेब बेचेंगे।

सीएम के रोड शो में शामिल होने का आह्वान

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के वीरवार को होने वाले रोड शो की तैयारिया क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने तेज कर दी हैं। रोड शो और पिंजौर में बनने वाली सेब मंडी को लेकर पार्टी के नेताओं में खुशी की लहर है। वहीं क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आगमन पर क्षेत्र को कई बड़ी सौगातों की उम्मीद लगाए बैठे हैं। रोड शो को लेकर विधायक लतिका शर्मा लगातार जनसंपर्क कर रही हैं। मंगलवार को भी विधायक ने पिंजौर में दो जगह बैठकें कर व्यापारियों को न्योता दिया। इस मौके पर श्याम लाल बंसल, यआदित्या शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष संजीव कौशल, मंडलाध्यक्ष सुनील धीमान, विनोद शर्मा, व्यापारी शेर चंद चावला, जितेंद्र गुप्ता, मोहिंद्र कक्कड़ उपस्थित रहे।

व्यापारियों ने सेब मंडी को लेकर जताई खुशी

वहीं दोपहर को शहर के रौनक होटल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक लतिका शर्मा की मौजूदगी में क्षेत्र के व्यापारी समाज ने एचएमटी में बनने वाली सेब मंडी का स्वागत किया है। समाज सेवी व व्यापारी तरसेम गुप्ता, देव कुमार कुक्कू ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से एचएमटी की खाली पड़ी जमीन पर सेब मंडी लगाने का फैसला स्वागत योग्य है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.