कांग्रेस मोबाइल के माध्यम से भी दे रही घोषणा पत्र की जानकारी
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र की जानकारी लोगोंं तक पहुंचाने के लिए निःशुल्क नंबर 9355333011 की सेवा जारी की है।
जेएनएन, पंचकूला। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र की जानकारी लोगोंं तक पहुंचाने के लिए निःशुल्क नंबर 9355333011 की सेवा जारी की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि जिन लोगों के पास इंटरनेट या स्मार्ट फ़ोन की सुविधा नहीं है, उन लोगों तक घोषणा पत्र की एक-एक जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से यह नंबर जारी किया गया है।
कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि समाज के हर वर्ग से हमें प्रतिक्रियाएं और सुझाव प्राप्त हो रहे हैं। खासकर महिलाओं से। आज हरियाणा क्या पूरा देश जानता है कि राज्य में महिलाओं की क्या स्थिति है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में दिए गए नंबर पर 1,22,904 (एक लाख बाइस हज़ार नौ सौ चार) से ज्यादा महिलाओं ने संपर्क कर घोषणा पत्र में उनसे संबंधित प्रस्तावित योजनाओं और लाभों की जानकारी ली है।
बता दें, कांग्रेस ने अपने इस नंबर में समाज के हर तबके के लिए अलग-अलग श्रेणियों जैसे महिला, किसान, दलित समाज व पिछड़ा वर्ग, मजदूर व कर्मचारी वर्ग, व्यापारी वर्ग, युवा और रोजगार में विभाजित किया है, ताकि घोषणा पत्र में निहित जानकारी व वादों की विस्तृत जानकारी मुफ्त में उपलब्ध हो पाए। पिछले एक महीने से सोशल मीडिया के माध्यमों पर कांग्रेस ने मोर्चा संभाला हुआ है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें