Move to Jagran APP

सीएम मनोहर की नई घोषणाओं से तौबा, अब होंगे भाजपाइयों के अटके काम

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनाेहर लाल अब नई घाेषणाएं नहीं करेंगे। सरकार पहले सीएम द्वारा अब तक की गई घोषणाओं को पूरा करेगी। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के अटके कार्य भी पूरे होंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 29 Mar 2018 11:25 AM (IST)Updated: Thu, 29 Mar 2018 09:11 PM (IST)
सीएम मनोहर की नई घोषणाओं से तौबा, अब होंगे भाजपाइयों के अटके काम
सीएम मनोहर की नई घोषणाओं से तौबा, अब होंगे भाजपाइयों के अटके काम

जेएनएन, चंडीगढ़।  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब कोई नहीं घोषणाएं नहीं करेंगे। पहले अधूरी घोषणाओं को पूरा किया जाएगा। उसके बाद ही अगली घोषणाएं होंगी। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के अटके कामों को पूरा कराना सरकार की प्राथमिकता रहेगी। अगले डेढ़ साल में कार्यकर्ताओं को पूरी तवज्जो दी जाएगी ताकि वे जोश के साथ फील्ड में उतर सकें।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने नई घोषणाएं करने पर पूरी तरह से विराम लगाने का फैसला कर लिया। अपने निवास पर करनाल, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर और पलवल जिलों के मंत्री-विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सरकार के अब तक के कार्यकाल का फीडबैक लेने के बाद सीएम ने यह कदम उठाया। कार्यकर्ताओं ने गुजारिश की कि पूर्व में की अधूरी सीएम घोषणाओं को जल्द पूरा किया जाए ताकि वह लोगों के बीच जाकर कामों का गुणगान कर सकें।

मुख्यमंत्री ने पांच जिलों के मंत्री-विधायकों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

भाजपा पदाधिकारियों ने सीएम को बताया कि जिला स्तर पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं के छोटे-छोटे कामों को लटकाया जा रहा है। इन्हें भी जल्द सिरे चढ़ाना होगा। इससे कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ काम करेंगे। सीएम ने सभी जिलों के नेताओं की सुनने के बाद कहा कि सरकार कार्यकर्ताओं के दम पर बनी है। उनका कोई काम नहीं रुकेगा। सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी व नेता अपने-अपने कामों की सूचियां उन्हें सौंपें। जल्द ही इन कार्यों को पूरा कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: इस बार तो मार डालेगी गर्मी, हरियाणाा में मार्च में ही पारा 40 डिग्री के पार

बैठक के बाद राच्य मंत्री कर्ण देव कंबोज ने कहा कि अब प्रदेश सरकार की ओर से कोई भी नई घोषणा नहीं की जाएगी। चूंकि, नई घोषणाओं के पूरा न होने पर विपक्ष उसे चुनावी मुद्दा बनाता है। सीएम ने अब तक 4600 घोषणाएं की हैं जिनमें से 3200 पूरी की जा चुकी। बाकी घोषणाओं को जल्द पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से उनके कामों की सूची मांगी हैं। अगले डेढ़ साल में उनकी सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.