Move to Jagran APP

पाक से तनाव के बाद बदली रणनीति, 24 दिन बाद काम पर लौटे NHM कर्मचारी

5 फरवरी से हड़ताल पर चल रहे NHM (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारी 24 दिन बाद शुक्रवार को काम पर लौट आए।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 28 Feb 2019 07:46 PM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2019 07:46 PM (IST)
पाक से तनाव के बाद बदली रणनीति, 24 दिन बाद काम पर लौटे NHM कर्मचारी
पाक से तनाव के बाद बदली रणनीति, 24 दिन बाद काम पर लौटे NHM कर्मचारी

जेएनएन, चंडीगढ़। पक्का करने की मांग को लेकर 5 फरवरी से हड़ताल पर चल रहे NHM (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारी 24 दिन बाद शुक्रवार को काम पर लौट आए। पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण संबंधों के चलते स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने और सरकार के नरम रूख के बाद हरियाणा NHM कर्मचारी संघ ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी। इस दौरान बर्खास्त सभी 4852 कर्मचारी बहाल कर दिए गए हैं।

loksabha election banner

संघ के प्रदेश प्रधान रेहान राजा ने कहा कि पाकिस्तान से तनातनी के चलते स्वास्थ्य सेवाओं का दुरुस्त होना जरूरी है, इसलिए हमने काम पर लौटने का फैसला लिया। बीते रोज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी उनकी जायज मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया है। शुक्रवार सुबह से ही सभी NHM कर्मचारियों ने काम संभाल लिया।

वहीं, सभी जिलों में हड़ताल के दौरान निकाले गए NHM कर्मचारियों को ज्वाइनिंग करा दी गई है। इससे एंबुलेंस, प्रसूताओं की डिलीवरी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर लौट आईं। हरियाणा NHM कर्मचारी संघ के प्रधान रेहान राजा ने कहा कि उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगें जल्द ही पूरी करेगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.