Move to Jagran APP

हरियाणा कांग्रेस में बदलाव की शुरुआत, युवक कांग्रेस में अब तीन प्रधान

हरियाणा में कांग्रेस के संगठन में बदलाव शुरू हो गया है। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने इसकी शुरूआत युवक कांग्रेस से की है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 03:47 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 03:47 PM (IST)
हरियाणा कांग्रेस में बदलाव की शुरुआत, युवक कांग्रेस में अब तीन प्रधान
हरियाणा कांग्रेस में बदलाव की शुरुआत, युवक कांग्रेस में अब तीन प्रधान

जेएनएन, चंडीगढ़। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा में संगठन पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत उन्होंने युवक कांग्रेस से की है। युवक कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश प्रधान सचिन कुंडू के साथ उन्होंने दो नए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैैं। सोनीपत के युवा नेता अनंत दहिया और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह के बेटे अक्षत यादव कार्यकारी अध्यक्ष का बनाया गया है।

loksabha election banner

हरियाणा युव‍क कांग्रेस के प्रधान सचिन कुंडू के साथ ही दो कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्‍त

युवक कांग्रेस में यह पहला मौका है जब प्रदेशाध्यक्ष के रहते हुए दो-दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। माना जा रहा है कि हरियाणा कांग्रेस में ही अध्यक्ष के साथ यही फार्मूला अपनाया जा सकता है। सचिन कुंडू रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे के माने जाते हैैं। अनंत दहिया को कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन रणदीप सिंह सुरजेवाला खेमे का माना जाता है।

अनंत दहिया और अक्षत यादव को बनाया कार्यकारी प्रधान

अनंत दहिया ने राई ब्लाक प्रधान से अपनी राजनीति की शुरूआत की थी। 2013 में राहुल गांधी ने अनंत दहिया को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करते हुए पंजाब का प्रभारी बनाया था। राव दान सिंह के बेटे अक्षत यादव को हुड्डा खेमे का माना जाता है। राव दान सिंह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबियों में शामिल हैैं। हुड्डा सरकार में वे मुख्य संसदीय सचिव रहे हैैं।

युवक कांग्रेस में हुए इस बड़े बदलाव को आने वाले दिनों में प्रदेश कांग्रेस में छिड़े संग्राम के पटाक्षेप से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले चार से भी अधिक वर्षों से डॉ. अशोक तंवर प्रदेशाध्यक्ष हैं। हुड्डा खेमा प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष डॉ. अशोक तंवर के खिलाफ लामबंद है। इस वर्ष के आखिर तक राहुल गांधी हरियाणा में कांग्रेस की तस्वीर को बदल सकते हैैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.