Move to Jagran APP

पंचकूला के लिए चंद्रमोहन का 50 सूत्रीय डॉक्यूमेंट विजन जारी

चंद्रमोहन ने पंचकूला के लिए अपना 50 सूत्रीय विजन डॉक्यूमेंट जारी कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:13 AM (IST)
पंचकूला के लिए चंद्रमोहन का 50 सूत्रीय डॉक्यूमेंट विजन जारी
पंचकूला के लिए चंद्रमोहन का 50 सूत्रीय डॉक्यूमेंट विजन जारी

जागरण संवाददाता, पंचकूला : हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन ने पंचकूला के लिए अपना 50 सूत्रीय विजन डॉक्यूमेंट जारी कर दिया है। शनिवार सुबह चंद्रमोहन ने पंचकूला के लिए अपनी सोच जाहिर करते हुए 50 योजनाओं को सिरे चढ़ाने का लक्ष्य रखा है। जिससे पंचकूला का नक्शा ही बदल जाएगा। इस डॉक्यूमेंट विजन में महिला, पुरुष, युवा, गरीब लोगों का ध्यान रखा गया है। चंद्रमोहन ने कहा कि पिछले पांच पांच साल में भाजपा विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने विकास नहीं, बल्कि विनाश किया है। चंद्रमोहन के डॉक्यूमेंट विजन के लिए युवा और महिला सोच ने बहुत बड़ा काम किया है। चंद्रमोहन ने अपने निवास स्थान पर डॉक्यूमेंट विजन जारी करते हुए कहा कि वह पंचकूला में लॉ कॉलेज और मेडिकल कॉलेज की स्थापना करवाएंगे। पंचकूला में एन्हांसमेंट की समस्या से छुटकारा दिलाया जाएगा। पंचकूला में आइटी पार्क को बेहतर बनाया जाए ताकि युवाओं को ज्यादा रोजगार मिल सके और पंचकूला को आइटी हब के रूप में स्थापित किया जाएगा। पंचकूला शहर में सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए डंपिग यार्ड को आबादी से दूर शिफ्ट किया जाएगा। बरवाला में एक 100 बेड का अस्पताल, आशियानों की किश्तें माफ होंगी, फ्री वाईफाई सिटी, महिलाओं के लिए आरक्षित पिक बस सेवा, सेक्टर-20 व अन्य जगहों पर पुलों व अंडरपास का निर्माण, युवा उद्यमियों के लिए स्टार्टअप फंड का प्रबंध करेंगे। चंद्रमोहन ने कहा कि पंचकूला विधानसभा में प्रत्येक झुग्गी वाले परिवार को 2-2 मरले के प्लॉट दिलवाए जाएंगे, पंचकूला के वरिष्ठ नागरिकों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों से सभी तीर्थ स्थलों की यात्रा फ्री, पंचकूला में फिल्म सिटी का निर्माण, चंडीगढ़ की तर्ज पर औद्योगिक क्षेत्र को पंचकूला के वाणिज्यिक क्षेत्र में परिवर्तित करने का प्रयास किया जाएगा। बरवाला ब्लॉक के गांवों में मक्खियों की समस्या से छुटकारे के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे, नगरपालिका, नगर निगम और नगर परिषदों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा, महिलाओं को स्वरोजगार हेतु दस लाख तक का ऋण चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर देने की व्यवस्था होगी। मौके पर युवा कांग्रेस नेता शताक्षी बिश्नोई, दामिनी, पूर्व नगर परिषद प्रधान रविद्र रावल, वरिष्ठ नेता शशी शर्मा भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.