Move to Jagran APP

पंचकूला के बॉबी सिंह को मिलेगा जेम ऑफ इंडिया अवॉर्ड

शहर के समाजसेवी बॉबी सिंह को दिल्ली में 21 अप्रैल को ऑल इंडिया अचीवर्स कांफ्रेंस के गोल्डन अचीवर अवा‌र्ड्स जेम ऑफ इंडिया अवॉर्ड सम्मानित किया गया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 07:10 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:31 AM (IST)
पंचकूला के बॉबी सिंह को मिलेगा जेम ऑफ इंडिया अवॉर्ड
पंचकूला के बॉबी सिंह को मिलेगा जेम ऑफ इंडिया अवॉर्ड

जागरण संवाददाता, पंचकूला : शहर के समाजसेवी बॉबी सिंह को दिल्ली में 21 अप्रैल को ऑल इंडिया अचीवर्स कांफ्रेंस के गोल्डन अचीवर अवा‌र्ड्स जेम ऑफ इंडिया अवॉर्ड सम्मानित किया गया जाएगा। कांफ्रेंस में मुख्यातिथि के रूप में यूनियन मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर टेक्सटाइल्स अजय तामता शिरकत करेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता विजय जौली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुरुद्ध लाल, अभिनेता रजामुराद, अभिनेता रकेश बेदी, अभिनेता सुरेंद्रपाल सिंह, अभिनेता अवतार गिल विशेष अतिथि होंगे। बॉबी सिंह ने कहा कि वह समाज सेवा मन की शांति के लिए करते हैं लेकिन अगर किसी संस्था द्वारा उन्हें इस काम के लिए सम्मानित किया जाता है तो उनमें समाज सेवा की ऊर्जा का संचार और भी बढ़ जाता है। कारगिल युद्ध के दौरान बॉबी सिंह पीड़ितों की मदद के लिए गए थे जम्मू वैसे तो पंचकूला के बॉबी सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ट्राईसिटी हो या देश में कहीं पर भी कोई आपदा आती है तो बॉबी सिंह परिवार व व्यापार को भूलकर सिर्फ जरूरतमंदों की मदद के लिए टीम के साथ पहुंच जाते हैं। कारगिल युद्ध के दौरान बॉबी सिंह अपने 40 वॉलंटियर्स के साथ पीड़ितों की मदद के लिए जम्मू में गए थे। बॉबी सिंह अब तक 68 बार रक्तदान कर चुके हैं। इनमें से 40 बार उन्होंने आर्मी के जवानों के लिए ब्लड डोनेट किया है। बॉबी सिंह ने चार साल पहले चिट्ठी आई है के नाम अभियान चलाया था। जिसके अंतर्गत बच्चों ने आर्मी के सम्मान में लेटर लिखे और कार्ड बनाए थे। इन लेटर और कार्ड को बॉर्डर पर तैनात सेना के जवानों को प्रेरित करने के लिए भेजा गया था। केरला बाढ़ पीड़ितों व अमृतसर के ट्रेन हादसे के पीड़ितों की मदद की बॉबी सिंह दूसरे लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित कर रहे हैं। केरला में भी जब बाढ़ आई थी तो आपदा पीड़ितों की मदद के लिए बॉबी सिंह महीनों तक केरला में रहे और दिन रात सेवा की थी। हाल ही में अमृतसर के ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों की वित्तीय मदद देने के अलावा बॉबी सिंह घायल लोगों के परिवारों को भी उपचार करने में काफी मदद की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.