Move to Jagran APP

शाही मंत्र के साथ फील्ड में उतरेगी भाजपा, गिनाएगी सरकार की उपलब्धियां

अमित शाह की रैली के बाद भाजपा कार्यकर्ता अब फील्ड में उतरेंगे। वे केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की खूबियां बता विपक्ष की विफलताओं को भुनाने की कोशिश करेंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 17 Feb 2018 02:03 PM (IST)Updated: Sat, 17 Feb 2018 08:30 PM (IST)
शाही मंत्र के साथ फील्ड में उतरेगी भाजपा, गिनाएगी सरकार की उपलब्धियां
शाही मंत्र के साथ फील्ड में उतरेगी भाजपा, गिनाएगी सरकार की उपलब्धियां

जेएनएन, चंडीगढ़। जींद की युवा हुंकार रैली में मोटरसाइकिलों पर पहुंचे भाजपा पदाधिकारी अब केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। इस दौरान न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकारों की खूबियां बताई जाएंगी, बल्कि विपक्षी दलों की सत्ता में रहते विफलताओं को भुनाने की कोशिश होगी।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे ने पार्टी के आम कार्यकर्ता से लेकर संगठन तक में उत्साह का संचार किया है। प्रदेश के कोने-कोने से मोटरसाइकिल पर पहुंचे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से प्रदेश की पहली अनूठी मोटरसाइकिल यात्रा कामयाब रही। कई मायनों में यह रैली प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में याद रखी जाएगी।

भाजपा मीडिया विभाग के चेयरमैन राजीव जैन के अनुसार रैली में शिरकत करने वाले पदाधिकारी अब संगठन की मजबूती का संदेश देने के लिए फील्ड में उतरेंगे। आमजन ने पहली बार किसी राजनीतिक दल के पदाधिकारियों का ऐसा समर्पण भाव देखा है। कार्यक्रम में गांव और शहरों से आम आदमी की बजाय संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को इसमें पहुंचने का आह्वान किया गया था।

विरोधी दलों को निशाने पर लेते हुए सुभाष बराला ने कहा कि लठ्ठ और कब्जे की राजनीति करने वाले लोगों को वह दिन याद करने चाहिए, जब आम और गरीब आदमी को रैलियों में भीड़ में बदलने के लिए बंधक बनाया जाता था। निजी तथा सरकारी वाहनों को रैली से दो दिन पहले ही सड़क से हटाकर थानों में खड़ा कर दिया जाता था। अब जाति, क्षेत्र और अपने चहेतों की झोली भरने का वक्त खत्म हो चुका है।

यह भी पढ़ेंः सांसद सैनी बोले- भाजपा रखे चाहे निकाले अब परवाह नहीं, सिद्धांतों खिलाफ थी जींद रैली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.