भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा सीएम के आवास पहुंचे, निगम चुनाव के लिए दिए टिप्स
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा साेमवार रात को चंडीगढ़ पहुंचे। वह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने हरियाणा में नगर निगम चुनाव के जिए टिप्स दिए।
चंडीगढ़, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार रात को चंडीगढ़ पहुंचे। वह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चंडीगढ़ आवास पर सपरिवार पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा की राजनीतिक स्थिति के बारे में चर्चा की। उन्होंने हरियाणा के भाजपा नेताओं को राज्य में होनेवाले नगर निगम चुनावों को लेकर टिप्स दिए।
जपी नड्डा सपरविार हिमाचल प्रदेश में माता नयना देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। पहले वह अंबाला पहुंचे। वह अंबाला शहर के किंगफिशर पहुंचे। वहां जेपी नड्डा का स्वागत केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज, शहर विधायक असीम गोयल ने किया। ओमप्रकाश धनखड़ ने पौधा भेंटकर नड्डा का स्वागत किया।
अंबाला में जेपी नड्डा का स्वागत करते हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़।
इसके बाद जेपी नड्डा चंडीगढ़ पहुंचे। वह चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहरलाल के आवास पर पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने उनकी आगुवानी की। दिल्ली लौटते समय कुछ समय के लिए जेपी नड्डा चंडीगढ़ में रुके। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने बुके भेंटकर उनका स्वागत किया।
बताया जाता है कि इस दौरान प्रदेश के संगठनात्मक और हरियाणा सरकार से जुड़े मसलों पर जेपी नड्डा के ने मनोहरलाल व अन्य नेताओं के साथ अनौपचारिक चर्चा भी की। जेपी नड्डा कुछ समय के लिए अंबाला भी रुके। प्रदेश में तीन नगर निगमों के चुनाव हैं। बरोदा उपचुनाव हाल ही में हुआ है। जेपी नड्डा ने बरोदा में गठबंधन की हार, बोर्ड एवं निगमों के नए चेयरमैन तथा तीन निगमों के अलावा पंचायत चुनाव पर अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल की शंकाओं का समाधान भीर किया।