हाईकोर्ट पहुंचे सांसद राजकुमार सैनी, समन के आदेशों को दी चुनौती
अपने खिलाफ हुए समन को लेकर सांसद राजकुमार सैनी हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। कुरुक्षेत्र की जिला अदालत ने उन्हें समन जारी किए हुए हैं। पढ़ें क्यों हुए सैनी को समन और क्या है पूरा मामला।
चंडीगढ़, [वेब डेस्क]। कुरुक्षेत्र कोर्ट की ओर से समन जारी करने के आदेश के खिलाफ सांसद राजकुमार सैनी हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जिला अदालत के आदेशों को चुनौती दी है। फिलहाल, हाईकोर्ट ने सभी प्रतिवादी पक्ष को 5 अगस्त के लिए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
दरअसल, सांसद सैनी के खिलाफ सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने कुरुक्षेत्र की जिला अदालत में याचिका दायर की है। उन्होंने याचिका में सैनी पर जाति और धर्म के नाम पर सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
पढ़ें : भाजपा सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट
इस पर सुनवाई करतेे हुए कुरुक्षेत्र की अदालत ने सांसद सैनी को पूछताछ के लिए तलब करते हुए समन जारी किए लेकिन सांसद सैनी नहीं पहुंचे।
अदालत ने सांसद सैनी को 24 मई को पेश होने का समन जारी किया था। पेश न होने पर अदालत ने राजकुमार सैनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था।
पढ़ें : ग्योंग तो सुरजेवाला का भाई, सुरक्षा के लिए हो रही ड्रामेबाजी : सैनी
भाजपा सांसद राजकुमार सैनी काफी समय से ओबीसी का आरक्षण बचाने की मुहिम चला रहे हैं। इस दौरान वे कई बार जाटों को आरक्षण दिए जाने का विरोध कर चुके हैंं।
सासंद ने जाटों को आरक्षण देने के खिलाफ विभिन्न मंचों से मोर्चा खोल रखा है। इसी के चलते जाट समुदाय उनसे नाराज है।