कुमारी सैलजा बोलीं- भाजपा-जजपा सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली, विचारधारा अलग-अलग
हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने राज्य की भाजपा-जेजेपी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि विचारधाराओं में अंतर के कारण यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी।
पंचकूला, जेएनएन। हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने राज्य की भाजपा-जेजेपी सरकार पर निशाना साधा है। सैलजा ने कहा कि भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की विचारधारा अलग-अलग है। ऐसे में यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी। जिस सरकार ने मंत्रिमंडल तय करने में इतनी देरी की, वह जनता के काम करने में कितनी देर लगाएगी।
उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मनोहरलाल सरकार की कार्यप्रणाली से साफ जाहिर है कि भाजपा-जजपा गठबंधन की विचारधारा ही नहीं मिल रही है। ऐसे में तय है कि यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू ने की। भाजपा-जजपा कैबिनेट में मंत्रियों को शामिल करने में 17 दिन लग गए। इससे साफ है आगे खींचतान बढ़ेगी।
भाजपा ने हर वर्ग के साथ किया धोखा
कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है, जिसमें किसान भी हैं। आज हालत यह हो गए हैं कि किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सैलजा ने कहा कि आनन-फानन में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई और उन लोगों के साथ बनाई है, जिनके साथ उनकी विचारधारा मिलती ही नहीं थी।
गांधी परिवार की सुरक्षा कम करने पर की आलोचना
कुमारी सैलजा ने गांधी परिवार की सुरक्षा में कमी किए जाने पर भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सत्ता के नशे में कांग्रेस नेताओं के नाम मिटाना चाहती है, चाहे वह नेहरू हों या अन्य नेता। सैलजा ने कहा कि गांधी परिवार ने देश के लिए कुर्बानियां दी और आज भाजपा सरकार द्वारा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की सिक्योरिटी हटाई गई है, जिसका वह विरोध करती हैं। कांग्रेस इस मामले को लेकर प्रदर्शन भी करेगी।
यह भी पढ़ें: Manohar Lal Khattar Cabinet: दस बिंदुओं में जानें मनोहरलाल मंत्रिमंडल का हर राज
इस अवसर पर कालका के विधायक प्रदीप चौधरी, सढौरा की विधायक रेणू बाला, पूर्व सीपीएस रामकिशन गुज्र्जर, हरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, राष्ट्रीय संयोजक रंजीता मेहता, पूर्व मेयर उङ्क्षपद्र कौर आहलुवालिया, सीमा बिश्नोई, एनएसयूआइ के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, कालका हलका अध्यक्ष अर्जुन राणा आदि उपस्थित थे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: Haryana Cabinet Expension: अब राव व गुर्जर का मनोहर सरकार के मंत्रियों से नहीं होगा टकराव
यह भी पढ़ें: Haryana Cabinet Extension: विज बने पाॅवरफुल, मंत्रियों को मिले विभाग, वित्त CM के पास