Move to Jagran APP

हरियाणा भाजपा ने बड़ा बदलाव, जवाहर यादव बने प्रदेश प्रचार एवं संपर्क प्रमुख

हरियाणा भाजपा में बड़ा बदलाव किया गया है। जवाहर यादव को पार्टी का प्रदेश प्रचार एवं जनसंपर्क प्रमुख बनाया गया है। वह पहले हरियाणा आवास बोर्ड के प्रधान थे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 06:16 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 06:16 PM (IST)
हरियाणा भाजपा ने बड़ा बदलाव, जवाहर यादव बने प्रदेश प्रचार एवं संपर्क प्रमुख
हरियाणा भाजपा ने बड़ा बदलाव, जवाहर यादव बने प्रदेश प्रचार एवं संपर्क प्रमुख

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा भाजपा में बुधवार को बड़ा बदलाव किया गया। हरियाणा आवास बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अब भाजपा के प्रदेश प्रचार एवं संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी जगह कृष्ण निशा को आवास बोर्ड का नया चेयरमैन बनाने की तैयारी है। जवाहर यादव ने आज ही आवास बोर्ड के चेयरमैन के पद से इस्‍तीफा दे दिया था।

loksabha election banner

आवास बोर्ड के चेयरमैन ने तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर छोड़ा पद

हरियाणा भाजपा के प्रधान सुभाष बराला ने बुधवार को जवाहर यादव को पार्टी का प्रदेश प्रचार एवं जनसंपर्क प्रमुख नियुक्त किया। वर्ष 2008 से 2010 तक भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे जवाहर यादव ने 2013 में प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी उठाई। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी भी रहे।

जवाहर यादव को संगठन और सरकार में काम करने का खासा अनुभव है। नई नियुक्ति के बाद वह अब विकास कार्यों का प्रचार करते हुए सरकार और संगठन में बेहतर समन्वय का काम करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश संगठन में कुछ और बदलाव के संकेत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.