Move to Jagran APP

बरोदा विधानसभा उपचुनाव की मतदान तिथि घोषित, 3 नवंबर को मतदान, 10 को परिणाम

Baroda Bypoll हरियाणा की एकमात्र विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। बरोद विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान 3 नवंबर को होगा जबकि चुनाव परिणाम 10 नवंबर को घोषित किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू होगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 02:54 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 04:06 PM (IST)
बरोदा विधानसभा उपचुनाव 3 नवंबर को। (सांकेतिक फोटो)

जेएनएन, चंडीगढ़। Baroda Bypoll:चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों में होने वाले उपचुनावों की घोषणा कर दी है। हरियाणा में भी बरोदा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। यहां मतदान 3 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी। उपचुनाव के लिए अधिसूचना 9 अक्टूबर को जारी होगी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 16 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशी 19 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे।

loksabha election banner

बरोदा विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस व भाजपा दोनों के लिए साख बचाने की चुनौती है। भाजपा इस सीट पर गैर जाट कार्ड खेलेगी या फिर सरकार में अपनी सहयोगी जननायक जनता पार्टी के समन्वय से चुनाव लड़ेगी। और सबसे बड़ा सवाल यह कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस सीट पर अपना जलवा बरकरार रख पाएंगे या नहीं।यह सीट श्रीकृष्ण हुड्डा के निधन के कारण खाली हुई है। 

बरौदा विधानसभा सीट पर 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस के श्रीकृष्ण हुड्डा ने लगातार तीसरी बार कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज कर हैट्रिक बनाई थी। श्रीकृष्ण हुड्डा से पहले इस सीट पर इनेलो का कब्जा था। 2019 में इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और जजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। हालांकि इस मुकाबले में श्रीकृष्ण हुड्डा ने भाजपा के योगेश्वर दत्त (ओलंपियन पहलवान) को 4840 मतों से हराया था। जजपा यहां तीसरे नंबर पर रही थी।

ये भी पढ़ेंः Baroda Bypoll: भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ भेदने में जुटी भाजपा, सभी बड़ी पार्टियों के ये हैं संभावित उम्मीदवार

बरौदा उपचुनाव में कांग्रेस के सुरक्षित दुर्ग को बचाने की जिम्मेदारी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर रहेगी। मगर 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा-जजपा गठजोड़ के बाद हुड्डा के सामने कई बड़ी चुनौती रहेंगी। 

बरौदा उपचुनाव की घोषणा होते ही पूूूूूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चुनाव में कृषि कानूनों सहित एमएसपी मुख्य मुद्दा होगा। कहा कि भाजपा-जजपा के बीच मनमुटाव भी कांग्रेस की जीत का अंतर बढ़ाएंगे।कांग्रेस एकजुट होकर यह चुनाव लड़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.