Move to Jagran APP

अंबाला नारनौल कोटपुतली कॉरिडोर से जुड़ेगा दिल्ली वडोदरा मुंबई एक्सप्रेस वे

हरियाणा की अब सीधे सड़क मार्ग से वरोदरा और मुंबई से जुड़़ेगा। अब अंबाला नारनौल कोटपुतली कॉरिडोर से दिल्ली वडोदरा मुंबई एक्सप्रेस वे जुड़ेगा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 12:05 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 12:05 PM (IST)
अंबाला नारनौल कोटपुतली कॉरिडोर से जुड़ेगा दिल्ली वडोदरा मुंबई एक्सप्रेस वे
अंबाला नारनौल कोटपुतली कॉरिडोर से जुड़ेगा दिल्ली वडोदरा मुंबई एक्सप्रेस वे

नई दिल्ली, [बिजेंद्र बंसल]। हरियाणा अब सीधे सड़क मार्ग से मुंबई और वरोदरा से जुड़ेगा। अब अंबाला नारनौल कोटपुतली कॉरिडोर को दिल्ली वडोदरा मुंबई एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 148 बी को पनियाला मोड़ से सीधा आगे बढ़ाते हुए अलवर के नजदीक निर्माणाधीन दिल्ली बडोदरा मुंबई एक्सप्रेसवे मार्ग से जोड़ने का निर्णय लिया है।

loksabha election banner

भूतल परिवहन मंत्रालय ने इस बाबत पत्र दिनांक 8 सितंबर 2020 से नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव को दी है। डॉ.यादव ने इस बाबत केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को 9 अगस्त 2020 को पत्र लिखा था।

उत्तरी भारत के राज्य के सीधे मुंबई और पश्चिमी राज्यों से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय राजमार्ग 148 बी का दिल्ली- वडोदरा- मुंबई एक्सप्रेस मार्ग से जोड़ने का मतलब है न केवल महेंद्रगढ़ जिला अपितु पूरे उत्तरी भारत का सीधे मुंबई से जुड़ना। यह मार्ग निर्मित होने के बाद पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर एवं साथ लगते राजस्थान समेत पूरे उत्तरी भारत का मुंबई सहित पश्चिमी भारत के शहरों के लिए सबसे छोटा मार्ग होगा।

एनएच 148 बी को पनियाला मोड़ से अलवर के नजदीक दिल्ली वडोदरा मुंबई एक्सप्रेस से जोड़ने की हुई मंजूरी

इन राज्यों से आने वाले वाहन अंबाला से सीधा राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 152डी (अंबाला नारनौल कोटपुतली कॉरिडोर) से नारनौल होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 148 बी से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस मार्ग पर पहुंच जाएंगे। इससे धन एवं समय दोनों की बचत के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों के प्रदूषण में कमी आएगी। इसके अलावा केएमपी समेत दिल्ली की सीमा से लगते हुए मार्गों पर भी यातायात का बोझ घटेगा।

महेंद्रगढ़ जिले के आधारभूत ढांचे के विकास की श्रंखला में यह एक और महत्वपूर्ण कड़ी होगी। यह मार्ग भविष्य में उत्तरी भारत के व्यस्ततम मार्गो में से एक होगा जो दक्षिणी हरियाणा खासतौर पर महेंद्रगढ़ जिले को उत्तरी भारत को जाने वाले वाहनों के प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने में सहायक होगा। सीधा मुंबई मार्ग से जुड़ने से हरियाणा के बीचों-बीच गुजरने वाला यह मार्ग पूरे हरियाणा की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.