Move to Jagran APP

हरियाणा में 18 IAS व 7 HCS अफसरों का तबादला, महेंद्रगढ़ के DC बदले, 11 जिलों के ADC

हरियाणा सरकार ने प्रसाशनिक फेरबदल किया है। राज्य में 18 IAS व 7 HCS अधिकारियों का तबादला किया गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 09 Jun 2020 07:42 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2020 07:42 PM (IST)
हरियाणा में 18 IAS व 7 HCS अफसरों का तबादला, महेंद्रगढ़ के DC बदले, 11 जिलों के ADC
हरियाणा में 18 IAS व 7 HCS अफसरों का तबादला, महेंद्रगढ़ के DC बदले, 11 जिलों के ADC

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना से जंग के बीच प्रदेश सरकार ने महेंद्रगढ़ के उपायुक्त और 11 जिलों के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सहित 18 आइएएस और सात एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सभी को तुरंत प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है। 

loksabha election banner

फरीदाबाद के एडीसी राम कुमार सिंह को महेंद्रगढ़ का उपायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा हिसार, करनाल, रेवाड़ी, नूंह, यमुनानगर, कैथल, सोनीपत, सिरसा, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद के एडीसी बदले गए हैं। 

इन आइएएस अफसरों के तबादले

आइएएस                              मौजूदा पद                               नई जिम्मेदारी

1. अमनीत पी. कुमार  -माध्यमिक शिक्षा की महानिदेशक और स्कूल शिक्षा विभाग की सचिव   -चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की महानिदेशक और सविच 

2. सुमेधा कटारिया     -नगर निगम पंचकूला की आयुक्त   -हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की मुख्य प्रशासक 

3. जे गणेशन        -हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक  -माध्यमिक शिक्षा का निदेशक और स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव 

4. डीके बेहरा     -चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक और विशेष सचिव   -हैफेड का प्रबंध निदेशक 

5. राजीव मेहता   -करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी   -हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य सतर्कता अधिकारी और शहरी संपदा विभाग का मुख्य सतर्कता अधिकारी 

6. राम कुमार सिंह  -फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त और ऐपीजेड, फरीदाबाद के विशेष अधिकारी   -महेंद्रगढ़ का उपायुक्त 

7. निशांत कुमार यादव  -करनाल के उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त   -करनाल के उपायुक्त और करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी 

8. प्रदीप दहिया   -हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद के प्रशासक और शहरी संपदा के अतिरिक्त निदेशक   -फरीदाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त और ऐपीजेड, फरीदाबाद का विशेष अधिकारी और आरटीए सचिव  का अतिरिक्त कार्यभार

9. मंदीप कौर   -सिरसा की अतिरिक्त उपायुक्त   -पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की निदेशक और अतिरिक्त सचिव 

10. प्रतिमा चौधरी   -अतिरिक्त नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा अंबाला और यमुनानगर की अतिरिक्त उपायुक्त   -अतिरिक्त नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा अंबाला और शिवालिक विकास एजेंसी, अंबाला की मुख्य कार्यकारी अधिकारी 

11. अनिश यादव  -करनाल के अतिरिक्त उपायुक्त  -हिसार का अतिरिक्त उपायुक्त 

12. विक्रम   -नूंह के अतिरिक्त उपायुक्त   -रेवाड़ी का अतिरिक्त उपायुक्त 

13. महावीर सिंह  -कैथल के अतिरिक्त उपायुक्त  -पंचकूला नगर निगम का आयुक्त 

14. जगदीश शर्मा   -महेंद्रगढ़ के उपायुक्त  -सोनीपत नगर निगम के आयुक्त 

15. विरेंद्र लाठर   -खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन)   -यमुनानगर का अतिरिक्त उपायुक्त 

16. ललित कुमार   -पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक तथा शिवालिक विकास एजेंसी, अंबाला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी    -सोनीपत का अतिरिक्त उपायुक्त 

17. उत्तम सिंह    -झज्जर के अतिरिक्त उपायुक्त   -सिरसा के अतिरिक्त उपायुक्त 

18. राहुल हुड्डा   -रेवाड़ी के अतिरिक्त उपायुक्त  -करनाल नगर निगम के आयुक्त 

यह एचसीएस भी बदले

एचसीएस                                      मौजूदा पद                 नई नियुक्ति 

1. दिनेश सिंह यादव   -सोनीपत के अतिरिक्त उपायुक्त  -उच्चतर शिक्षा विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) 

2. विवेक पदम सिंह   -हिसार के अतिरिक्त उपायुक्त   - सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) 

3. सुरेंद्र सिंह-1   -मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी गुरुग्राम और नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त  -नूंह का अतिरिक्त उपायुक्त 

4. जग निवास  -रोहतक के सिटी मजिस्ट्रेट और मिल्क प्लांट के महाप्रबंधक  -झज्जर का अतिरिक्त उपायुक्त 

5. सतबीर सिंह  -जिला परिषद कुरुक्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा कुरुक्षेत्र के सिटी मजिस्ट्रेट  -कैथल का अतिरिक्त उपायुक्त 

6. सुशील कुमार-1  -सहकारी चीनी मिल शाहबाद के प्रबंध निदेशक और मिल्क प्लांट कुरुक्षेत्र के महाप्रबंधक -नगर निगम पानीपत का आयुक्त 

7. अशोक कुमार बंसल  -गुरुग्राम महानगरीय सिटी बस लिमिटेड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा नगर निगम सोनीपत के आयुक्त   -करनाल का अतिरिक्त उपायुक्त।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.