Move to Jagran APP

हरियाणा मेें घटने लगे कोरोना के एक्टिव मरीज, रिकॉर्ड स्तर पर रिकवरी रेट

हरियाणा में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्‍या में कमी हो रही है और मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। राज्‍य मेंं कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट भी रिकार्ड स्‍तर पर पहुंच गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 08:36 AM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 08:36 AM (IST)
हरियाणा मेें घटने लगे कोरोना के एक्टिव मरीज, रिकॉर्ड स्तर पर रिकवरी रेट
हरियाणा मेें घटने लगे कोरोना के एक्टिव मरीज, रिकॉर्ड स्तर पर रिकवरी रेट

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में लगातार सुधरते रिकवरी रेट से एक्टिव मरीजों की संख्या घटने लगी है। रिकवरी रेट करीब 83 फीसद पहुंच गया है, जबकि पॉजिटिव रेट व मृत्युदर में निरंतर कमी आ रही है। भिवानी और गुरुग्राम में 90 फीसद से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश का कोई जिला ऐसा नहीं है जहां आधे से अधिक मरीज ठीक होकर घरों को न लौट गए हों। अब सिर्फ छह हजार 133 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।

loksabha election banner

भिवानी और गुरुग्राम में 90 फीसद से अधिक मरीज ठीक, आठ जिलों में 80 फीसद मरीज घर लौटे

पिछले 24 घंटों में 734 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे और 752 नए केस आए। सात मरीजों की मौत हुई है। फरीदाबाद में दो और गुरुग्राम, करनाल, झज्जर, पंचकूला व कुरुक्षेत्र में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। 140 मरीज गंभीर हैं जिनमें 115 आक्सीजन और 25 वेंटिलेटर पर हैं। अभी तक संक्रमित हुए 38 हजार 548 लोगों में से 31 हजार 960 मरीज कोरोना को हरा चुके हैं।

734 और मरीजों ने हराया कोरोना, 752 नए, सात मरीजों की मौत

 24 घंटे में फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 169, पानीपत में 74, अंबाला में 68, गुरुग्राम में 68, रेवाड़ी में 45, नारनौल में 35, सिरसा में 33, सोनीपत में 32, पलवल व यमुनानगर में 23-23, चरखी-दादरी में 22, फतेहाबाद में 20, पंचकूला में 19, करनाल में 16, हिसार में 15, कैथल में दस, कुरुक्षेत्र में नौ, झज्जर में आठ, नूंह में सात, जींद में पांच तथा भिवानी में चार संक्रमित मिले।

फरीदाबाद में 169, गुरुग्राम व करनाल में 95-95, पानीपत में 81, अंबाला में 63, पानीपत में 47, पंचकूला में 46, कुरुक्षेत्र में 27, पलवल में 21, हिसार में 20, झज्जर में 13, सिरसा में 11, चरखी दादरी, रोहतक व नूंह में 10-10 तथा नारनौल, भिवानी व फतेहबाद में चार-चार मरीज ठीक होकर घर लौटे। फिलहाल पांच हजार 617 की रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट 5.69 फीसद और मृत्यु दर 1.18 फीसद है। 26 दिन में मरीज दोगुने हो रहे। प्रत्येक दस लाख लोगों पर 26 हजार 963 की जांच की जा रही है।

कहां कितने फीसद मरीज ठीक

जिला    मरीज ठीक (फीसद)

1. भिवानी      -94.31

2. गुरुग्राम     -90.98

3. झज्जर     -89.12

4. सोनीपत      -89.03

5. नूंह      -88.89

6. फरीदाबाद     -88.38

7. अंबाला     -83.15

8. पलवल     -82.28

9. महेंद्रगढ़      -79.01

10. रेवाड़ी     -78.45

11. करनाल     -75.32

12. रोहतक     -72.30

13. कैथल      -71.90

14. हिसार     -71.43

15. फतेहाबाद      -63.89

16. पानीपत     -61.63

17. चरखी दादरी      -60.45

18. कुरुक्षेत्र      -60.14

19. जींद      -57.36

20. सिरसा      -56.90

21. पंचकूला      -53.81

22. यमुनानगर      -50.40

-------

अब तक 455 की मौत

महामारी से अभी तक 455 मरीजों की मौत हुई है। इनमें 323 पुरुष और 132 महिलाएं हैं। फरीदाबाद में 137, गुरुग्राम में 125, सोनीपत में 33, रोहतक में 24, अंबाला में 17, पानीपत में 19, नूंह, झज्जर व करनाल में 12-12, हिसार व नूंह में 10-10, पलवल में नौ, रेवाड़ी व कुरुक्षेत्र में आठ-आठ, सिरसा में सात, भिवानी में छह, जींद में पांच, फतेहाबाद, पंचकूला व यमुनानगर में तीन-तीन, तथा नारनौल व चरखी दादरी में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।

------

कोरोना मीटर

24 घटे में संक्रमित : 752

24 घंटे में मौत :  7

कुल संक्रमित :  38,548

अब तक स्वस्थ : 31,960

एक्टिव केस : 6,133

कुल मौत : 455

-------

हरियाणा की तस्वीर (पिछले दो सप्ताह के दौरान)

2.86 करोड़ आबादी, दस लाख पर सक्रिय केस, 219.03, स्वस्थ दर,82.91

10 लाख पर टेस्ट,26963

100 पुष्ट मामलों पर अभी संक्रमण दर, 20.20

प्रत्येक सौ पुष्ट मामलों पर करीब तीन लोगों की हुई मौत, 1.18

2.2 फीसद पिछले एक सप्ताह के दौरान संक्रमण की दर में रोजाना औसत वृद्धि

----------------

पांच दिनों में बदलाव

तारीख,             कुल संक्रमित-            सक्रिय केस-          स्वस्थ हुए-          कुल मौतें

(पिछले दिन से कमी वृद्धि)

1 अगस्त -         35758(+793)-           6250(-67)-        29080(+853)-    428+07

2 अगस्त-          36519(+761)-           6396(+146)-     29690(+610)-    433+05

3 अगस्त-         37173(+654)-           6263(-133)-      30470(+780)-     440+07

4 अगस्त-         37796(+623)-            6122(-144)-      31226(+756) -   448+08

05 अगस्त-        38548(+752)-          6133(+11)-         31960(+734) -    455+07


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.