Move to Jagran APP

सियासी कार्यक्रमों से आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने लिया ब्रेक, सार्वजनिक मंचों से बनाई दूरी!

आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने राजनीतिक व सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 02:38 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 02:38 PM (IST)
सियासी कार्यक्रमों से आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने लिया ब्रेक, सार्वजनिक मंचों से बनाई दूरी!
सियासी कार्यक्रमों से आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने लिया ब्रेक, सार्वजनिक मंचों से बनाई दूरी!

जेएनएन, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने राजनीतिक व सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली है। निजी जीवन में चल रहे घटनाक्रम के बीच हालांकि पार्टी हाईकमान ने उन्हें पद से हटाए जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है, लेकिन उनकी सक्रियता कम होने से सियासी हलकों में कई तरह की चर्चाएं हैं।

loksabha election banner

पत्नी स्वाति मालीवाल के साथ तलाक के बाद जयहिंद परेशान चल रहे हैं। इसके चलते उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व अन्य करीबियों से दूरी बना ली है। नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी की कमान वर्ष 2014 में संभाली थी। अन्ना आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले नवीन जयहिंद ने अपने बल पर पार्टी को हरियाणा में न केवल स्थापित किया, बल्कि कई ज्वलंत मुद्दे उठाकर आम आदमी पार्टी को विपक्षी राजनीतिक दल के रूप में पहचान भी दिलाई।

हालांकि पार्टी राजनीतिक रूप से कोई बड़ी उपलब्धि तो हासिल नहीं कर पाई, लेकिन गायों के लिए खूटा गाड़ अभियान, किसानों, जवानों, बेरोजगारी के मुद्दे उठाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी हरियाणा में स्थापित हुई थी। पिछले दिनों उनकी पत्नी एवं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालिवाल के साथ तलाक होने के बाद जयहिंद ने सार्वजनिक जीवन से ब्रेक ले लिया है।

तलाक के बारे में स्वाति मालिवाल ने खुद ही ट्वीट करके बताया था, जबकि नवीन जयहिंद आज तक इस मुद्दे पर खुलकर नहीं बोले हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर भी उनकी सक्रियता कम हो गई है। सूत्रों के अनुसार व्यक्तिगत हालातों के चलते नवीन जयहिंद ने कुछ समय के लिए राजनीतिक सक्रियता से दूरी बना ली है।

नवीन व स्वाति 23 जनवरी 2012 को विवाह बंधन में बंधे थे। शादी करने के बाद सीधे भिवानी रोड स्थित जनसेवा संस्थान में पहुंचे और अनाथ बच्चों को बीच में ही खाना खाया। एक-दूसरे के लिए जान छिड़कने वालों के वैवाहिक जीवन में तलाक की बात उनके परिचितों को समझ नहीं आ रही है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.