हरियाणा में 24 घंटे में 750 कोरोना मरीज हुए ठीक, रिकवरी रेट 82 फीसद हुआ
हरियाणा में पिछले 24 घंटे के दाैरान 750 कोरोना मरीज ठीक होने के बाद अस्पतालों से ठीक होकर घर लौटे। राज्य में इस दौरान 654 नए मरीजों की पुष्टि हुई।
चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में कोरोना अब बैकफुट पर है। पिछले 24 घंटों में 780 मरीज ठीक हो चुके हैं जिससे रिकवरी रेट और सुधर कर 81.97 फीसद पर पहुंच गया है। भिवानी में 95.31 फीसद मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट गए हैं। अगर पंचकूला को छोड़ दें तो सभी जिलों में आधे से अधिक मरीज ठीक हो चुके।
भिवानी में 95.31 फीसद मरीज स्वस्थ हुए, पंचकूला को छोड़कर सभी जिलों में आधे से अधिक मरीज ठीक
24 घंटे के दौरान 654 नए केस आए और सात लोगों की मौत हो गई। पानीपत में चार, कुरुक्षेत्र में दो और भिवानी में एक मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा 130 मरीजों की हालत नाजुक है। प्रदेश में अभी तक कुल 37 हजार 173 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें 30 हजार 470 ठीक हो चुके। छह हजार 263 मरीजों का इलाज चल रहा है। पांच हजार 401 की रिपोर्ट का इंतजार है। पॉजिटिव रेट 5.70 फीसद, और मृत्युदर 1.18 फीसद है। 26 दिन में मामले दोगुने हो रहे। प्रत्येक दस लाख लोगों पर करीब 26 हजार लोगों की जांच की जा रही है।
कोरोना मीटर
24 घंटे में संक्रमित : 654
24 घंटे में मौत : 7
कुल संक्रमित : 37,173
अब तक स्वस्थ : 30,470
एक्टिव केस : 6,263
कुल मौत : 440
-----
हरियाणा की तस्वीर (पिछले दो सप्ताह के दौरान)
2.86 करोड़ आबादी, दस लाख पर सक्रिय केस, 223.67,स्वस्थ दर,81.97
10 लाख पर टेस्ट,25955
100 पुष्ट मामलों पर अभी संक्रमण दर, 20.20
प्रत्येक सौ पुष्ट मामलों पर करीब तीन लोगों की हुई मौत, 1.18
2.4 फीसद पिछले एक सप्ताह के दौरान संक्रमण की दर में रोजाना औसत वृद्धि
यह भी पढ़ें: अमृतसर के प्लास्टिक बेबी, मछली जैसे हैं मुंह और होंठ, रहस्यमय ढंग से उतर जाती है चमड़ी
यह भी पढ़ें: अब देशभर में 150 और हरियाणा-पंजाब में 18 प्राइवेट ट्रेनें दौड़ेंगी, जानें किन रूटों चलेंगी
यह भी पढ़ें: Exclusive Interview: जस्टिस लिब्राहन बोले- मुझे पहले दिन से पता था अयोध्या में बनकर रहेगा
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए