Move to Jagran APP

गुरुग्राम, रोहतक, करनाल और हिसार के मंडलायुक्तों समेत हरियाणा में 34 सीनियर आइएएस बदले

हरियाणा सरकार ने सोमवार को राज्‍य में प्रशासनिक अफसरों के व्‍यापक स्‍तर पर तबादले किए। राज्‍य सरकार 34 वरिष्‍ठ आइएस अधिकारियों को इधर से उधर किया। गुरुग्राम रोहतक करनाल और हिसार के मंडल आयुक्‍तों को भी बदल दिया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 06:21 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 06:21 PM (IST)
गुरुग्राम, रोहतक, करनाल और हिसार के मंडलायुक्तों समेत हरियाणा में 34 सीनियर आइएएस बदले
हरियाणा सरकार ने राज्‍य में 34 आइएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने अपनी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में बदलाव के साथ ही गुरुग्राम, रोहतक, करनाल और हिसार के मंडलायुक्तों समेत 34 सीनियर आइएएस अधिकारियों व तीन एचसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) में अटकी सैकड़ों फाइलों से नाराज सरकार ने मुख्य प्रशासक पंकज यादव को बदलकर उनके स्थान पर गुरुग्राम के मंडलायुक्त अशोक सांगवान को एचएसवीपी का नया मुख्य प्रशासक नियुक्त किया है।

loksabha election banner

भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर अफसरों के थोक में तबादले

हरियाणा सरकार ने सिरसा के डीसी रमेश चंद्र बिढ़ान को बदलकर उनके स्थान पर मौलिक शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार को नया डीसी नियुक्त किया है। सीनियर आइएएस अधिकारी धीरा खंडेलवाल गको सूचना एवं जनसंपर्क तथा भाषा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव की दोबारा से जिम्मेदारी दी गई है। धीरा की गिनती सुलझी हुई अधिकारी हैं। उन्हें राजेश खुल्लर के स्थान पर इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एचएसवीपी में अटकी फाइलें सरकाने को पंकज यादव का तबादला, अशोक सांगवान बले मुख्य प्रशासक

करनाल में मंडलायुक्त विनीत गर्ग को हटाकर उनके स्थान पर हरियाणा बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक संजीव वर्मा को नया मंडलायुक्त बनाया गया है। संजीव वर्मा ने सरकार में रहते हुए कई खामियां उजागर की और सरकार को फायदा पहुंचाया। रोहतक में डी सुरेश के स्थान पर हिपा की अतिरिक्त निदेशक अनीता यादव, हिसार में विनय सिंह की जगह हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सचिव चंद्र शेखर को नया मंडलायुक्त बनाया गया है। गुरुग्राम में अशोक सांगवान को हटाकर पर्यटन विभाग के महानिदेशक राजीव रंजन को नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों को किया गया इधर से उधर

1. सुनील गुलाटी - एसीएस प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी - इसी पद के साथ चीफ रेजीडेंट कमिश्नर हरियाणा भवन

2. धीरा खंडेलवाल - एसीएस पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा कला एवं सांस्कृतिक मामले - एसीएस सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग तथा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन

3. महावीर सिंह - एसीएस स्कूल शिक्षा - एसीएस श्रम विभाग

4. अनुराग रस्तोगी - प्रधान सचिव आबकारी एवं कराधान विभाग एवं परिवहन - प्रधान सचिव आबकारी एवं कराधान तथा सिंचाई एवं जल संसाधन

5. विनीत गर्ग - प्रधान सचिव श्रम विभाग एवं मंडलायुक्त करनाल - प्रधान सचिव स्कूल शिक्षा

6. जी अनुपमा - सचिव राज्यपाल - प्रधान सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान का अतिरिक्त कार्यभार

7. डी सुरेश - मंडलायुक्त रोहतक - प्रधान सचिव कला एवं संस्कृति मामले विभाग

8. राजीव रंजन - महानिदेशक पर्यटन - मंडलायुक्त गुरुग्राम

9. नितिन यादव - सचिव कार्मिक, प्रशिक्षण एवं सतर्कता तथा संसदीय मामले - प्रबंध निदेशक हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम एवं महानिदेशक आपूर्ति एवं निपटान

10. पंकज यादव - मुख्य प्रशासक एचएसवीपी - सचिव-वन, गृह विभाग

11. अमनीत पी कुमार - महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान - मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष्मान भारत हरियाणा का अतिरिक्त कार्यभार

12. टीएल सत्यप्रकाश - सचिव-वन गृह - महानिदेशक विकास एवं पंचायत विभाग

13. मोहम्मद शाइन - प्रबंध निदेशक हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम - प्रबंध निदेशक हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम

14. वजीर सिंह गोयत - सचिव सिंचाई एवं जल प्रबंधन - सचिव हरियाणा मानवाधिकार आयोग

15. अशोक सांगवान - मंडलायुक्त गुरुग्राम - मुख्य प्रशासक एचएसवीपी

16. विनय सिंह - सचिव वन एवं वन्य प्राणी विभाग एवं मंडलायुक्त हिसार - सचिव कार्मिक, प्रशिक्षण, सतर्कता एवं संसदीय मामले

17. चंद्रशेखर - सचिव हरियाणा राज्य मानवाधिकार आयोग - मंडलायुक्त हिसार

18. संजीव वर्मा - प्रबंध निदेशक हरियाणा बीज विकास निगम - मंडलायुक्त करनाल

19. अनीता यादव - अतिरिक्त निदेशक हिपा - मंडलायुक्त रोहतक

20. बलकार सिंह - प्रतीक्षारत - मौलिक शिक्षा निदेशक

21. रमेश चंद्र बिढ़ान - उपायुक्त सिरसा - निदेशक सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण

22. भूपेंद्र सिंह - निदेशक सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण - सचिव हरियाणा लोक सेवा आयोग

23. अशोक कुमार मीणा - मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष्मान भारत हरियाणा - निदेशक शहरी निकाय विभाग

24. अतुल कुमार - निदेशक आयुष - विशेष सचिव-टू गृह का अतिरिक्त कार्यभार

25. पंकज - प्रबंध निदेशक हारट्रोन - प्रशासक काडा एवं सीइओ सूक्ष्म सिंचाई प्राधिकरण

26. राम स्वरूप वर्मा - विशेष सचिव मत्स्य - प्रबंध निदेशक पर्यटन निगम

27. राज नारायण कौशिक - सचिव हरियाणा लोक सेवा आयोग - प्रबंध निदेशक हारट्रोन

28. विनय प्रताप सिंह - आयुक्त नगर निगम गुरुग्राम - अतिरिक्त रेजीडेंट कमिश्नर हरियाणा भवन नई दिल्ली का अतिरिक्त कार्यभार

29. प्रदीप कुमार - मौलिक शिक्षा निदेशक - उपायुक्त सिरसा

30. सुशील सारवान - निदेशक विकास एवं पंचायत विभाग - अतिरिक्त सचिव वित्त विभाग

31. विक्रम - करनाल नगर निगम के आयुक्त - मुख्य कार्यकारी अधिकारी करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड का अतिरिक्त कार्यभार

32. मनदीप कौर - निदेशक पुरातत्व एवं संग्रहालय - निदेशक पुरातत्व एवं अतिरिक्त सचिव पुरात्व विभाग का अतिरिक्त कार्यभार

-----

तीन एचसीएस अधिकारी भी बदले

हरियाणा सरकार ने सोमवार को तीन एचसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। नूंह के एसडीएम प्रदीप अहलावत को गुरुग्राम नगर निगम का संयुक्त आयुक्त और गुरुग्राम नगर निगम के संयुक्त आयुक्त संजीव कुमार को नूंह का एसडीएम बनाया गया है। करनाल की आरटीए वीणा हुड्डा आयुष्मान भारत हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगी।

य‍ह भी पढ़ें: विपक्ष के 'स्पीड ब्रेकरों' से बचकर छलांग मारती चली हरियाणा में BJP-JJP सरकार की गाड़ी

य‍ह भी पढ़ें: नकली देसी घी की बड़ी मंडियां बने हरियाणा के पांच शहर, दिल्‍ली एनसीआर मेें भी होती है आपूर्ति


य‍ह भी पढ़ें: सत्ता के गलियारे से: खट्टे बोल से बुरे फंसे कांग्रेस के पंडित जी, पढ़ें हरियाणा की सियासत की चटपटी खबरें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.