Move to Jagran APP

हरियाणा में कोरोना से जीते 328 और मरीज, 415 नए केस मिले और आठ लोगों की मौत

हरियाणा में 328 और कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। राज्‍य में काेरोना के 415 नए केस सामने आए हैं। आठ और मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 07:58 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 07:58 AM (IST)
हरियाणा में कोरोना से जीते 328 और मरीज, 415 नए केस मिले और आठ लोगों की मौत
हरियाणा में कोरोना से जीते 328 और मरीज, 415 नए केस मिले और आठ लोगों की मौत

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही रिकवरी रेट भी सुधर रहा। 328 मरीज और ठीक हो गए, जबकि 415 नए केस आए। गुरुग्राम में जहां एक ही दिन में 185 मरीजों ने महामारी को हरा दिया, वहीं 203 नए केस आ गए। यहां छह मरीजों की मौत भी हो गई। फरीदाबाद में एक साथ सौ केस बढ़ गए, जबकि दो लोगों ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में 48 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है जिनमें 33 लोग ऑक्सीजन और 15 वेंटिलेटर पर हैं।

loksabha election banner

कोरोना संक्रमण के मामले में हरियाणा राष्ट्रीय स्तर पर नौवें पायदान पर पहुंच गया है, जबकि पड़ोसी पंजाब 17वें स्थान पर है। पूरे देश में मृतकों की संख्या के मामले में हरियाणा 11वें स्थान पर है। सोनीपत में 45, रोहतक में 44, नूंह में 12, महेंद्रगढ़ में 11, कुरुक्षेत्र व पलवल में नौ-नौ, फतेहाबाद व भिवानी में पांच-पांच, कैथल में दो तथा झज्जर में एक मरीज ठीक होकर घर लौटा।

प्रदेश में पांच हजार 478 की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। पॉजिटिव रेट 4.06 फीसद पर पहुंच गया है जबकि हर आठ दिन में मामले दोगुने हो रहे। प्रत्येक दस लाख लोगों पर छह हजार 768 की जांच की जा रही। कोरोना से 78 मौतों से मृत्युदर 1.16 फीसद पर पहुंच गई है।

प्रदेश में अभी तक कुल छह हजार 779 लोग महामारी की चपेट में आए हैं। इनमें दो हजार 803 लोग पूरी तरह फिट हो चुके। तीन हजार 868 लोग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं और 78 की मौत हो गई। रिकवरी रेट थोड़ा सुधरकर 41.63 फीसद हो गया है।

-------

कोरोना मीटर

नए संक्रमित : 415 

नई मौत : 8 

कुल संक्रमित : 6749

अब तक स्वस्थ : 2803

एक्टिव केस : 3868

कुल मौत : 78

50 फीसद मरीज गुरुग्राम में

------

जिला   मरीज

1. गुरुग्राम  -1939

2. फरीदाबाद  -710

3. सोनीपत  -267

4. झज्जर   -26

5. नूंह   -14

6. अंबाला  -100

7. पलवल  -105

8. पानीपत  -28

9. पंचकूला  -22

10. जींद  -40

11. करनाल  -79

12. यमुनानगर   -24

13. सिरसा  -26

14. फतेहाबाद  -31

15. भिवानी  -50

16. रोहतक   -155

17. महेंद्रगढ़  -35

18. हिसार   -51

19. रेवाड़ी  -64

20. चरखी दादरी  -39

21. कैथल  -27

22. कुरुक्षेत्र   -20

कुल  -3868

यह भी पढ़ें: पाक आतंकियों ने पंजाब में तैयार किया नेटवर्क, पठानकोट में एक और लश्‍कर आतंकी काबू


यह भी पढ़ें: पिता ने 10वीं में फेल होने पर डांटा तो घर से भागे,कई रात भूखे सोए, आज तीन देशों में है कारोबार

यह भी पढ़ें: कश्मीर में हथियार पहुंचाने के लिए पाकिस्‍तानी आतंकियों व पंजाब के नशा तस्‍करों में गठजोड़ 

यह भी पढ़ें: कोरोना संकट में किसान काे खूब रास आ रही अफ्रीकन तुलसी की खेती, जानें इसकी खूबियां

यह भी पढ़ें: पिता ने 10वीं में फेल होने पर डांटा तो घर से भागे,कई रात भूखे सोए, आज तीन देशों में है कारोबार

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.