Move to Jagran APP

हरियाणा में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल, 18 आइएएस और एक एचसीएस अफसर का तबादला

हरियाणा सरकार ने राज्य चुनाव आयोग से स्वीकृति लेने के बाद एक एचसीएस और 18 आइएएस अधिकारियों के तबादलों के साथ-साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 06 Dec 2018 07:31 PM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 08:39 AM (IST)
हरियाणा में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल, 18 आइएएस और एक एचसीएस अफसर का तबादला
हरियाणा में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल, 18 आइएएस और एक एचसीएस अफसर का तबादला

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य चुनाव आयोग से स्वीकृति लेने के बाद एक एचसीएस और 18 आइएएस अधिकारियों के तबादलों के साथ-साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। इनमें गुरुग्राम, हिसार, रोहतक और करनाल के मंडलायुक्त भी शामिल हैं। राज्य सरकार ने जिन आइएएस अधिकारियों के तबादले किए हैैं, उनमें अधिकतर अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी हैैं। इनमें सीनियर आइएएस अधिकारी पीके दास ने शिक्षा विभाग में वापसी की है। सीनियर आइएएस टीसी गुप्ता को पावरफुल बनाते हुए चार बड़े विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

loksabha election banner

हरियाणा सरकार ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के मुख्य प्रशासक जे गणेशन को हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया है। गुरुग्राम के मंडलायुक्त डी सुरेश को सरकार ने एचएसवीपी का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया है।

इन अधिकारियों के हुए तबादले

1. वीएस कुंडू  - अतिरिक्त मुख्य सचिव विज्ञान एवं तकनीकी विभाग - अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग

2. पीके दास - अतिरिक्त मुख्य सचिव बिजली विभाग - अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा एवं खनन और भूगर्भ विभाग

3. धीरा खंडेलवाल - अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा विभाग - अतिरिक्त मुख्य सचिव कला एवं संस्कृति मामले, पुरातत्व-अभिलेखागार एवं संग्रहालय विभाग व पर्यावरण विभाग

4. देवेंद्र सिंह - अतिरिक्त मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन, पर्यावरण एवं उद्योग - कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण की अतिरिक्त जिम्मेदारी

5. टीसी गुप्ता - अतिरिक्त मुख्य सचिव कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण - अतिरिक्त मुख्य सचिव बिजली विभाग, रोजगार विभाग, मुख्यमंत्री की घोषणाओं का क्रियान्वयन, प्रशासनिक सुधार विभाग और सदस्य सचिव हरियाणा प्रशासनिक सुधार प्राधिकरण

6. अमित झा - अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा - अतिरिक्त मुख्य सचिव विज्ञान एवं तकनीकी विभाग का अतिरिक्त कार्यभार

7. राजीव अरोड़ा - अतिरिक्त मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी - अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन और चीफ रेजीडेंट कमिश्नर हरियाणा भवन नई दिल्ली

8. आनंद मोहन शरण - प्रधान सचिव शहरी स्थानीय निकाय विभाग - प्रधान सचिव पीडब्ल्यूडी का अतिरिक्त कार्यभार

9. विनीत गर्ग - प्रबंध निदेशक हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम एवं हिसार के मंडलायुक्त - प्रबंध निदेशक

हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम और करनाल के मंडलायुक्त

10. डी सुरेश - मंडलायुक्त गुरुग्राम - मुख्य प्रशासक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण

11. पंकज यादव - मंडलायुक्त करनाल व निदेशक पुरातत्व - मंडलायुक्त रोहतक व हिसार

12. नितिन कुमार यादव - सचिव कार्मिक प्रशिक्षण, विजिलेंस एवं संसदीय मामले - जांच अधिकारी विजिलेंस का अतिरिक्त कार्यभार

13. मोहम्मद शाइन - प्रबंध निदेशक हरियाणा डेयरी विकास प्रसंघ एवं कमिश्नर फरीदाबाद नगर निगम - मंडलायुक्त गुरुग्राम

14. जगदीप सिंह - रजिस्ट्रार सहकारी समितियां - विशेष सचिव वित्त विभाग

15. जे गणेशन - मुख्य प्रशासक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण - मुख्य प्रशासक हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड

16. अतुल कुमार - डीसी फरीदाबाद - फरीदाबाद नगर निगम के कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार

17. राजीव रतन - विशेष सचिव गृह सचिव-दो एवं गुरुद्वारा इलेक्शन आयुक्त -निदेशक विज्ञान एवं तकनीकी विभाग का अतिरिक्त कार्यभार

18. अनीस यादव - सीईओ जिला परिषद कुरुक्षेत्र एवं एडीसी कुरुक्षेत्र - अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार

19. यशेंद्र सिंह एचसीएस - विशेष सचिव हरियाणा मुख्यमंत्री सचिवालय, अतिरिक्त निदेशक प्रशासन एवं विशेष सचिव सूचना-लोकसंपर्क एवं भाषा विभाग - रजिस्ट्रार सहकारी समितियों का अतिरिक्त कार्यभार।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.