हरियाणा में कोरोना संक्रमण से 139 मरीजों की मौत, संक्रमण दर में आने लगी अब गिरावट
हरियाणा में कोरोना संक्रमण से एक ही दिन में 139 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। हांलाकि राज्य में अब संक्रमण दर में गिरावट आने लगी है। साथ ही नए संक्रमित मरीजों के मुकाबले ठीक वालों की संख्या भी बढ़ गई है।
जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में अब संक्रमण दर के साथ ही मौतों का ग्राफ भी नीचे आने लगा है। अच्छी बात यह कि ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। गत दिवस प्रदेश में 9115 नए मरीज मिले और 14 हजार 856 लोग ठीक हो गए। इस दौरान 139 लोगों की मौत भी हुई।
हिसार में 16, जींद व गुरुग्राम में 12-12, करनाल में 11, रोहतक में दस, फरीदाबाद, पंचकूला और भिवानी में आठ-आठ, पानीपत में सात, कैथल और व यमुनानगर पांच-पांच, चरखी दादरी, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र व सोनीपत में चार-चार, सिरसा में तीन, पलवल और महेंद्रगढ़ में दो-दो तथा झज्जर में एक मरीज की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में गोबर से बनेगी बिजली, गैस भी होगी तैयार, जर्मन तकनीक का होगा इस्तेमाल
पिछले 24 घंटों में 7539 लोगों ने कोरोना की जांच कराई है और 43887 लोगों ने टीकाकरण कराया। लगातार ठीक हो रहे मरीजों के चलते रिकवरी रेट बढ़ते हुए 86.07 फीसद पर पहुंच गया है। संक्रमण दर 8.41 और मृत्यु दर 0.96 फीसद है।
यह भी पढ़ें: ओवरलोड हुई पंजाब की जेलें, 90 दिन की छुट्टी पर भेजे जाएंगे 3600 सजायाफ्ता कैदी, प्रक्रिया शुरू
गत दिवस गुरुग्राम में 4912, फरीदाबाद में 1432, सोनीपत में 879, हिसार में 1156, अंबाला में 620, करनाल में 576, पानीपत में 224, रोहतक में 543, रेवाड़ी में 132, पंचकूला में 400, कुरुक्षेत्र में 347, यमुनानगर में 260, सिरसा में 626, महेंद्रगढ़ में 621, भिवानी में 327, झज्जर में 378, पलवल में 250, फतेहाबाद में 395, कैथल में 130, जींद में 454, नूंह में 87 और चरखी दादरी में 107 लोग ठीक हुए।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में अंतिम संस्कार के लिए भी अपोइंटमेंट, श्मशान घाट में आग बुझने से पहले ही अगली चिता तैयार