Haryana Coronavirus Updates: हरियाणा में कोरोना के 12,885 नए मरीज, 13293 हुए ठीक, 140 संक्रमितों की गई जान
Haryana Coronavirus Updates हरियाणा में नए संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही। हरियाणा में 13 हजार 293 लोगों ने कोरोना को हरा दिया जबकि 12 हजार 885 नए मरीज मिले। गत दिवस 140 मरीजों की मौत हो गई।
जेएनएन, चंडीगढ़। कोरोना से जूझ रहे हरियाणा में लंबे अंतराल के बाद राहत भरी खबर आई है। डेढ़ महीने से अधिक समय के बाद पहली बार गत दिवस नए संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही। हरियाणा में 13 हजार 293 लोगों ने कोरोना को हरा दिया, जबकि 12 हजार 885 नए मरीज मिले। हालांकि इस दौरान 140 मरीजों की मौत हो गई।
हिसार में सर्वाधिक 17, रोहतक में 16, फतेहाबाद में 15, करनाल और महेंद्रगढ़ में 11-11, अंबाला में दस, पानीपत, गुरुग्राम और कैथल में नौ-नौ, भिवानी में सात, जींद और कुरुक्षेत्र में पांच-पांच तथा फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला और सिरसा में चार-चार लोगों की मौत हुई है। सात जिलों में गुरुग्राम, हिसार, करनाल, पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी में नए संक्रमितों की अपेक्षा कोरोना को हराने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रही।
यह भी पढ़ें: पांच राज्यों में कांग्रेस की हार कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए 'संजीवनी', पंजाब में हावी नहीं हो पाएगा हाईकमान
पिछले चौबीस घंटों में गुरुग्राम में सर्वाधिक 3037, फरीदाबाद में 1805, सोनीपत में 1185, हिसार में 1156, अंबाला में 379, करनाल में 450, पानीपत में 652, रोहतक में 411, रेवाड़ी में 292, पंचकूला में 250, कुरुक्षेत्र में 317, यमुनानगर में 215, सिरसा में 361, महेंद्रगढ़ में 238, भिवानी में 467, झज्जर में 290, पलवल में 127, फतेहाबाद में 356, कैथल में 261, जींद में 411 और नूंह में 193 मरीज मिले हैं।
यह भी पढ़ें: शक न हो इसलिए पुलिस की वर्दी में पंजाब में मां के साथ हेरोइन तस्करी करती थी कांस्टेबल बेटी
कुल 33 मरीजों के साथ चरखी दादरी इकलौता ऐसा जिला रहा जहां 100 से कम केस मिले। प्रदेश में 1425 लोगों की हालत ¨चताजनक बनी हुई है। इनमें से 1209 आक्सीजन और 216 वेंटिलेटर पर हैं। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या एक लाख चार हजार 722 पर आ गई है।
यह भी पढ़ें: Lockdown In Haryana: लॉकडाउन में गेहूं खरीद पर भी रोक, जानें किसको मिलेगी छूट और किस पर रहेगा प्रतिबंध
यह भी पढ़ें: Mini Lockdown In Punjab: पंजाब में आज से 15 मई तक मिनी लॉकडाउन, जानें क्या रहेंगे प्रतिबंध और किन पर छूट