प्रकृति के चक्र को संतुलित बनाने में है जीवों का योगदान
पर्यावरण सचेतक समिति ने रविवार को राजीव नगर स्थित श्री शिव मंदिर बघेल धर्मशाला में विश्व शाकाहारी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जासं, पलवल : पर्यावरण सचेतक समिति ने रविवार को राजीव नगर स्थित श्री शिव मंदिर बघेल धर्मशाला में विश्व शाकाहारी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति संयोजक आचार्य राम कुमार बघेल ने बताया कि सभी जीवों को जीने का अधिकार है। मनुष्यों को इनकी वेदना और करुणा को समझना चाहिए। शाकाहारी होने का अर्थ पर्यावरण को बचाने के साथ लोगों को जागरूक करना है।
प्रकृति के चक्र संतुलित बनाए रखने में सभी जीव अपना योगदान देते हैं। हम सभी को मिलकर प्रकृति रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जीवों के प्रति दया एवं रक्षा प्रदान करने वाला व्यवहार करना चाहिए। इस अवसर पर समिति सदस्य श्रीचंद पुजारी, ईश्वरराज, बनवारीलाल, हंसराज, गुलशन, लक्ष्मण आदि ने अपने विचार रखे।