27 मई के प्रदर्शन के लिए चलाया जनसपंर्क अभियान
सर्व कर्मचारी संघ ने 27 मई को होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों के बीच जनसंपर्क अभियान छेड़ दिया है। बुधवार को संघ के सचिव योगेश शर्मा हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश जाखड़ हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के खंड प्रधान सर्व कर्मचारी संघ के खंड के कोषाध्यक्ष महेश शर्मा खंड सचिव हरकेश सौरोत ने जनसंपर्क अभियान के तहत कर्मचारियों की बैठकें लीं।
जागरण संवाददाता, पलवल: सर्व कर्मचारी संघ ने 27 मई को होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों के बीच जनसंपर्क अभियान छेड़ दिया है। बुधवार को संघ के सचिव योगेश शर्मा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश जाखड़, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के खंड प्रधान, सर्व कर्मचारी संघ के खंड के कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, खंड सचिव हरकेश सौरोत ने जनसंपर्क अभियान के तहत कर्मचारियों की बैठकें लीं।
सर्व कर्मचारी संघ के सचिव योगेश शर्मा ने कहा कि 27 मई को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसी को लेकर बुधवार को पलवल कैम्प स्कूल, गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कारना में बैठक आयोजित की गई। शिक्षकों को इस प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई।
उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल हो और अब तक एनपीएस से आ चुके कर्मचारी उसमें शामिल किया जाए, निजीकरण-ठेका प्रथा बंद हो व छंटनीग्रस्त कर्मचारी बहाल हो।
ग्रुप डी के कर्मियों का पदोन्नति का कोटा बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने और पदोन्नति में लगाई गई पांच साल की शर्त को कम कर दो साल करने जैसी उनकी कई मांगें हैं। इन मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। मगर सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। सरकार कर्मचारियों की बातों को सुनने की बजाय तानाशाही पर उतारू है। सरकार को कर्मचारियों की बात सुननी हो पड़ेगी। इसी को लेकर 27 मई को कर्मचारियों के द्वारा एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। उनके द्वारा पूरे जिला में जनसंपर्क अभियान चलाकर कर्मचारियों को इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है।