Move to Jagran APP

भूख हड़ताल पर रहे नगर पालिका व फायर बिग्रेड कर्मी

नगर पालिका व फायर बिग्रेड के कर्मचारियों की दो दिवसीय भूख हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। हड़ताल के दौरान कर्मचारी 12-12 घंटे तक क्रमिक भूख हड़ताल पर रहे। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कन्हैया पलवल इकाई प्रधान राजपाल रंगा फायर ब्रिगेड के प्रधान सूबे सिंह और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान राजेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 07:04 PM (IST)Updated: Wed, 18 May 2022 07:04 PM (IST)
भूख हड़ताल पर रहे नगर पालिका व फायर बिग्रेड कर्मी
भूख हड़ताल पर रहे नगर पालिका व फायर बिग्रेड कर्मी

जागरण संवाददाता, पलवल: नगर पालिका व फायर बिग्रेड के कर्मचारियों की दो दिवसीय भूख हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। हड़ताल के दौरान कर्मचारी 12-12 घंटे तक क्रमिक भूख हड़ताल पर रहे। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कन्हैया, पलवल इकाई प्रधान राजपाल रंगा, फायर ब्रिगेड के प्रधान सूबे सिंह और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान राजेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

loksabha election banner

हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान राजेश शर्मा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनसुना कर रही है। 12 मई को कर्मचारियों ने झाड़ू प्रदर्शन किया था। उसके बाद 14 मई को हरियाणा सरकार के सभी विधायकों और मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद भी सरकार ने कर्मचारियों की बात सूनने की बजाय हठधर्मिता अपनाए रखी।

उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की बजाय निजीकरण की मुहिम को लागू कर रही है। इसके विरोध में 27 मई को प्रदेश भर में प्रदर्शन किए जाएंगे। आंदोलन की अगली कड़ी में जून महीने में खंडस्तर पर कर्मचारी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। जिसमें कर्मचारियों को निर्णायक आंदोलन के लिए तैयार किया जाएगा।

कौशल रोजगार निगम भंग होने और कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 19 मई को होडल ब्लाक के सभी विभागों के कार्यालय में जाकर कर्मचारियों से संपर्क किया जाएगा और 20 मई को हथीन खंड के सभी विभागों के कार्यालय में जाकर कर्मचारियों से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ ने नगर पालिका कर्मचारी संघ की 23-24 मई की प्रदेशव्यापी हड़ताल,19 मई को स्वास्थ्य विभाग मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के डीजी हेल्थ पंचकूला के प्रदर्शन का भी समर्थन करने का फैसला लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.