Move to Jagran APP

वार्ड 6 में ओबीसी मोर्चा ने मनाई नेताजी की जयंती

जासं पलवल वार्ड नंबर 6 में सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जन

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 05:53 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 05:53 PM (IST)
वार्ड 6 में ओबीसी मोर्चा ने मनाई नेताजी की जयंती
वार्ड 6 में ओबीसी मोर्चा ने मनाई नेताजी की जयंती

जासं, पलवल: वार्ड नंबर 6 में सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय राम प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि विधायक दीपक मंगला रहे। सभी साथियों ने आजादी के महानायक सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर फूल मालाएं, पुष्प अर्पित किए और जय हिद बोस के नारे लगाए। जय राम प्रजापति ने बताया कि नेताजी ने देश को आजादी दिलवाने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन कांग्रेसी सरकार ने इनके नाम को आगे आने नहीं दिया। आज भाजपा सरकार पूरे हरियाणा के गांव-गांव में ग्राम प्रमुखों के माध्यम से सुभाष चंद्र बोस की जयंती मना रही है। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के महामंत्री डा. भारत भूषण, जिला सचिव यश्मा सिंह, जिला प्रवक्ता मास्टर राजवीर सिंह, पार्षद जगराम, पार्षद किशन सिंह राघव, वरिष्ठ भाजपा नेता फतेह सिंह,चंद्रपाल माहौर, डा चरण सिंह प्रजापति, राम प्रसाद भगत जी, फौजी वीरेंद्र सिंह, बृजलाल डीलर मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.