संविधान दिवस पर हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
संस, पलवल : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में राजकी
संस, पलवल : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर पलवल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य सुशील चंद यादव की अध्यक्षता में कराया गया। संयोजन शशी शर्मा ने किया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एंव सचिव डॉ.कविता कांबोज ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय संविधान विषय पर हुआ। इससे पहले कने¨क्टग टू सर्व, जागरूकता अभियान के अन्तर्गत भी कानूनी विषयों पर निबंध लेखन, चित्रकला व नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को 27 नवंबर को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अलावलपुर में प्राधिकरण द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संविधान, बच्चों के कानूनी अधिकारों व कने¨क्टग टू सर्व जागरूकता अभियान तथा प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में जागरूक करने से है, जिससे हर जरूरतमंद को प्राधिकरण की सेवाओं से जोड़ा जा सके। उन्हें उनके अधिकारों बारे जागरूक किया जाए। इस अवसर पर ममता, रेखा चौधरी, उर्मिला शर्मा, सुषमा तनेजा मौजूद थीं।