तिपहिया चालक की बेटी नीलम ने कुश्ती में जीता स्वर्ण
शहर की बेटी नीलम चौधरी ने नेपाल के पोखरा में एक जनवरी को संपन्न हुई अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। नीलम ने अंडर-19 आयु वर्ग में हिस्सा लिया था। गर्व की बात यह है कि नीलम के पिता हरदम ¨सह तिपहिया चालक हैं और माता मूर्ति देवी गृहणी हैं।
संवाद सहयोगी, पलवल : शहर की बेटी नीलम चौधरी ने नेपाल के पोखरा में एक जनवरी को संपन्न हुई अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। नीलम ने अंडर-19 आयु वर्ग में हिस्सा लिया था। गर्व की बात यह है कि नीलम के पिता हरदम ¨सह तिपहिया चालक हैं और माता मूर्ति देवी गृहणी हैं।
सामान्य परिवार से होते हुए भी नीलम ने स्वर्ण जीतकर जिले ही नहीं पूरे देश का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व नीलम ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था। नीलम वर्तमान में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। नीलम पढ़ाई में भी अव्वल है।
नीलम ललपुरा मोड़ स्थित तुलसीराम अखाड़े पर पहलवान तुलसी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। अखाड़े पर भी आठ जनवरी को नीलम के सम्मान में कार्यक्रम रखा गया है। नीलम ने बताया कि वह ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिलाना चाहती है। इसलिए वह निरंतर अभ्यास में जुटी है।