Move to Jagran APP

अनाज मंडी में फसल सुरक्षा का नहीं है प्रबंध

प्रशासन द्वारा किसानों और फसल की सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार के इंतजाम नहीं किए जाने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 03:47 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 03:47 PM (IST)
अनाज मंडी में फसल सुरक्षा का नहीं है प्रबंध
अनाज मंडी में फसल सुरक्षा का नहीं है प्रबंध

संवाद सहयोगी, होडल : प्रशासन द्वारा किसानों और फसल की सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार के इंतजाम नहीं किए जाने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में बेसहारा गोवंश विचरण करते रहते हैं, जिसके चलते फसल की सुरक्षा के लिए किसान अनाज मंडी में रात के समय पहरा देकर फसल की सुरक्षा करने को मजबूर हैं। प्रशासन द्वारा किसानों को बिजली, पानी, बैठने की व्यवस्था का दावा किया जाता है लेकिन व्यवस्था के नाम पर अनाज मंडी में सब कुछ शून्य है। सुविधा केवल कागजों में ही सफर कर रही है।

loksabha election banner

फिलहाल विधानसभा क्षेत्र की अनाज मंडी तीन जगहों पर बंटी हुई हैं। इसके अलावा आसपास के खाली प्लाटों में भी किसान अपनी फसल बिक्री का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन किसी भी मंडी में किसानों की फसल की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। मंडी में पडे धान और बाजरे के ढेरों पर पूरा दिन और रात बेसहारा गोवंश विचरण करते रहते हैं। किसानों का कहना है कि प्रशासन द्वारा आवारा जानवरों की रोकथाम के कोई इंतजाम किए गए हैं, जिसके कारण पूरी रात जागकर फसल की सुरक्षा करने को विवश होना पड रहा है। कई बार तो बेसहारा गोवंश किसानों पर हमला भी कर देते हैं। अंदर वाली मंडी में चौकीदार की व्यवस्था की गई है। अग्रसेन चौक स्थित अनाज मंडी की चारदीवारी नहीं होने के कारण पशु प्रवेश कर जाते हैं। जिसकी रोकथाम के लिए शीघ्र ही व्यवस्था की जाएगी।

- दीपक कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.