हथीन से हुंचपुरी मार्ग जर्जर, हिचकोले खाते हैं वाहन
संवाद सहयोगी हथीन हथीन से हुंचपुरी मार्ग की हालत जर्जर हो गई है। इस मार्ग पर रोजाना कई
संवाद सहयोगी, हथीन: हथीन से हुंचपुरी मार्ग की हालत जर्जर हो गई है। इस मार्ग पर रोजाना कई गांवों के लोगों की आवाजाही है, मगर सड़क मार्ग टूटा होने के कारण वाहन हिचकोले खाने को मजबूर हैं। लोक निर्माण विभाग की तरफ से मार्ग की मरम्मत के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है।
बता दें कि हथीन से हुंचपुरी गांव की लंबाई आठ किलो मीटर से भी ज्यादा है। इस मार्ग पर बुराका, हुडीथल, खेड़ली, मनकाकी, लड़माकी, बाबूपुर, हूंचुपरी, महलूका व रनसीका गांव के सैकड़ों लोग रोजाना उपमंडल व हथीन के बाजार में आते-जाते हैं। कई वर्ष पहले बना यह मार्ग अब जगह-जगह से जर्जर हो चुका है। हालत यह हैं कि मिनटों के सफर में घंटों लग जाते हैं। हालांकि कई बार स्थानीय नागरिकों ने विभाग से इस मार्ग को बनवाने के लिए आवाज उठाई है। लेकिन विभाग ने कोई सुध नहीं नहीं ली। ग्रामीणों ने विभाग से मार्ग की मरम्मत की गुहार लगाई है। छोटे से इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं। जो लोगों के मुसीबत बने है। लेकिन उसकी कोई सुध लेने वाला नहीं।
- मकसूद, निवासी रनसीका जर्जर माग पर बने गड्ढों में वाहन धीमी गति से निकलते हैं, इससे मिनटों के सफर तय करने ज्यादा समय लग जाता है।
- अशोक, निवासी, हुडीथल कई बार विभाग को मार्ग की मरम्मत के लिए कहा जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। इस मार्ग की मरम्मत होनी चाहिए।
- इसराईल, पूर्व सरपंच हुंचपरी कुछ जगह से मार्ग में गड्ढे हैं। इनमें पेच वर्क का काम जल्द करा दिया जाएगा। बाकी मार्ग ठीक है।
- आरिफ खान, कनिष्ठ अभियंता, लोनिवि हथीन