पशुओं को चारा डालने गई महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास
जागरण संवाददाता पलवल पशुओं का चारा डालने गई महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया
जागरण संवाददाता, पलवल: पशुओं का चारा डालने गई महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस मामले में एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि बीती 12 जनवरी, 2022 की शाम करीब छह बजे उसकी पत्नी अपने प्लाट पर भैंसों को चारा डालने के लिए गई थी। उसी दौरान उसे बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी। उसने बाहर निकलकर देखा तो उसकी पत्नी रास्ते में रोती हुई भागी आ रही थी, जिसके कपड़े फटे हुए थे।
उनसे पूछा तो पत्नी ने बताया कि पशुओं को चारा डालते समय गांव निवासी तीन लोगों ने उसे पकड़कर नीचे गिरा लिया। दो युवकों ने उसके हाथ पैर पकड़ लिए तथा तीसरे ने उसके कपड़े फाड़ते हुए उसके मुंह को दबा लिया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। किसी तरह से उसने अपने मुंह से आरोपित का हाथ हटाकर शोर मचा दिया, जिससे तीनों आरोपित मौके से फरार हो गए।