Move to Jagran APP

किसान आंदोलन: विभिन्न रूटों की बस सेवा प्रभावित

किसान आंदोलन के कारण पलवल रोडवेज डिपो से विभिन्न रूटों के लिए मिलने वाली बस सेवा प्रभावित हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 05:54 PM (IST)
किसान आंदोलन: विभिन्न रूटों की बस सेवा प्रभावित
किसान आंदोलन: विभिन्न रूटों की बस सेवा प्रभावित

अंकुर अग्निहोत्री, पलवल : किसान आंदोलन के कारण पलवल रोडवेज डिपो से विभिन्न रूटों के लिए मिलने वाली बस सेवा प्रभावित हो रही है। इसके चलते डिपो को प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं यात्रियों को भी मुसीबत का सामना पड़ रहा है।

loksabha election banner

जिला रोडवेज डिपो से चंडीगढ़, कैथल, यमुना नगर, हिसार, करनाल, जयपुर, गुरुग्राम, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, नूंह, हथीन, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हरिद्वार, के लिए करीब 60 बसें चलती हैं। लेकिन मेरठ में किसानों द्वारा जाम की गई सड़क के कारण शनिवार को हरिद्वार को जाने वाली बस नहीं चलाई गई। इसी तरह हरियाणा-पंजाब बार्डर व दिल्ली-हरियाणा बार्डर सील होने के चलते 27 और 28 नवंबर को चंडीगढ़, कैथल, यमुना नगर, हिसार जिद, करनाल को जाने वाली बसें नहीं चलाई गईं। हालांकि जयपुर, गुरुग्राम, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, नूंह, हथीन, रेवाड़ी के लिए बस सेवा जारी है।

चंडीगढ़ के लिए छह, कैथल के लिए एक, यमुना नगर के लिए एक, हिसार के लिए एक, जिद के लिए एक और हरिद्वार के लिए दो बसें चलाई जाती हैं, लेकिन पिछले दो दिन से इन रूटों पर बसें न चलने से डिपो को प्रतिदिन डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। यह सभी लंबे रूट हैं। इन्हीं से अच्छा मुनाफा होता है। यदि इन रूटों पर बसें उतरी तो कहीं भी फंस सकती हैं। इन रूटों पर जारी है बस सेवा

जयपुर (राजस्थान), गुरुग्राम, मुथरा, आगरा, अलीगढ़, नूंह, हथीन, होडल, उटावड़, हसनपुर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नारनौल। जबतक हालात सामान्य नहीं हो जाते इन रूटों पर बसे सेवा बाधित रहेगी। चंडीगढ़, कैथल, यमुना नगर, हिसार जींद, करनाल और हरिद्वार की ओर जाने वाली बसें नहीं चलाई जाएंगी। हालांकि इससे डिपो को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

- धर्मबीर, ड्यूटी इंस्पेक्टर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.