Move to Jagran APP

ईश्वर अनेक नहीं एक है : गंगाराम आर्य

सत्य सनातन वैदिक धर्म यात्रा का गांव टीकरी ब्राह्मण में स्वागत हुआ। जिसमें घनश्याम सिंह यजमान व दयालु मुनि ब्रह्म रहे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 05:55 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 05:55 PM (IST)
ईश्वर अनेक नहीं एक है : गंगाराम आर्य
ईश्वर अनेक नहीं एक है : गंगाराम आर्य

संस, हथीन: सत्य सनातन वैदिक धर्म यात्रा का गांव टीकरी ब्राह्मण में स्वागत हुआ। जिसमें घनश्याम सिंह यजमान व दयालु मुनि ब्रह्म रहे। यज्ञ के उपरांत उपदेशक गंगाराम आर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर अनेक नहीं एक है। वैदिक ग्रंथों में ऐसा ही लिखा है। एक ही ईश्वर को अनेकों नामों से पुकारा गया है। प्रत्येक नाम किसी न किसी गुण को प्रकट करता है। ब्रह्मा जी सबसे बड़े, शिव जी सबका कल्याण करने वाले, विष्णु जी सब जगत में व्यापक, गणेश जी सबका पालन करने वाले आदि को ऐश्वर्यवान नाम से पुकारा जाता है। उन्होंने कहा कि हमें ईश्वर स्तुति करनी चाहिए। कार्यक्रम में रणजीत आर्य, अमीचंद आर्य, ज्ञानचंद शास्त्री, सुमेर शास्त्री, किरण चंद शास्त्री, मा. भूदेव, राजेश, राज सिंह नंबरदार, वेदप्रकाश, श्यामराज शास्त्री, पंडित भगत सिंह आदि मौजूद रहे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.