अदालत परिसर में वांछित को पकड़ने गई पुलिस पर चलाई गोली, एक घायल
लूटपाट के कई मामले में कई माह से फरार चल रहे आरोपित वसीम उर्फ डैनी ने नूंह क्राइम ब्रांच की टीम में शामिल पुलिस कर्मियों ने पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने कट्टे से पुलिस कर्मी पर गोली चला दी। टांग में गोली लगने से पुलिस कर्मी घायल हो गया उनके साथ टीम में शामिल अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपित को दबोच लिया।
संवाद सहयोगी, नगीना: लूटपाट के मामले में कई माह से फरार चल रहा आरोपित वसीम उर्फ डैनी को नूंह क्राइम ब्रांच की टीम में शामिल पुलिस कर्मियों ने पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने पुलिस कर्मी पर गोली चला दी। टांग में गोली लगने से एक पुलिस कर्मी घायल हो गया उनके साथ टीम में शामिल अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपित को दबोच लिया।
आरोपित डैनी नूंह अदालत में अपने किसी काम से आया हुआ था तभी क्राइम ब्रांच की टीम से उसका सामना हुआ। टीम को देख अदालत परिसर से उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मियों ने जब उसे घेर लिया तो उसने गोली चला दी। पुलिस के मुताबिक टाई गांव निवासी वसीम लूटपाट की कई घटना में शामिल रह चुका है। उसे पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम गांव में भी छापे मारी कर रही था। वह हर बार पुलिस से बच जाता था। मंगलवार को भी उसे पकड़ने के लिए गांव में छापेमारी की गई थी।
क्राइम ब्रांच टीम को मिली थी सूचना: पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपित बुधवार को अदालत आएगा। सूचना के आधार पर पुलिस यहां लगी हुई थी। उसे देखते ही पुलिस कर्मी प्रवीण कुमार ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा, तभी प्रवीण उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे भागा। इसी दौरान वसीम ने गोली चला दी जो प्रवीण की टांग में लगी। तभी अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपित को दबोच लिया। प्रवीण को नल्हड़ स्थित मेडिकल कालेज के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी नूंह सोरनलाल ने बताया कि वसीम के खिलाफ पुलिस कर्मी पर कातिलाना हमला करने का नूंह थाने में मामला दर्ज किया गया है।