अवैध खनन और पेड़ों की कटाई करने वालों पर नहीं लग रही लगाम
अरावली में हो रही पेड़ों की कटाई पर्यावरण के लिए खतरा बना हुआ है। साथ में अवैध खनन से जीव-जंतुओं की प्रजातियां को भी नुकसान की आशंका है। हालांकि खनन माफिया पर पुलिस मुकदमा भी दर्ज कर चुकी है।
By Om Prakash BajpaiEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 06:37 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 06:38 PM (IST)
संवाद सहयोगी, नगीना: अरावली में हो रही पेड़ों की कटाई, पर्यावरण के लिए खतरा बना हुआ है। साथ में अवैध खनन से जीव-जंतुओं की प्रजातियां को भी नुकसान की आशंका है। हालांकि, खनन माफिया पर पुलिस मुकदमा भी दर्ज कर चुकी है। जिसमें नगीना पुलिस ने नांगलमुबारिकपुर घागस कंसाली तथा झिमरावट, शेखपुर आदि गांवों के लोगों पर अवैध खनन के मुकदमे दर्ज किए हैं, लेकिन अवैध खनन करने वालों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस और खनन विभाग की सख्ती के बावजूद भी नहीं मानते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें