Move to Jagran APP

नालों पर अवैध कब्जे बने जलनिकासी में बाधा

शहर में नगर पालिका की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की भरमार है। अवैध कब्जों ने जहां अतिक्रमण की समस्या को बढ़ाया है वहीं ये समस्या जलनिकासी के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 04:06 PM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 04:59 PM (IST)
नालों पर अवैध कब्जे बने जलनिकासी में बाधा
नालों पर अवैध कब्जे बने जलनिकासी में बाधा

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका: शहर में नगर पालिका की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की भरमार है। अवैध कब्जों ने जहां अतिक्रमण की समस्या को बढ़ाया है वहीं ये समस्या जलनिकासी के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई है। दरअसल शहर में गंदे पानी की निकासी के लिए पालिका प्रशासन ने नालों का निर्माण किया हुआ है। लेकिन इन अधिकांश नालों पर अवैध कब्जा है। ऐसे में गंदे पानी की निकासी उपयुक्त तरीके से नहीं हो पा रही है। गंदे पानी की निकासी नहीं होने से शहर के कई स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे लोग परेशान हैं।

loksabha election banner

बता दें कि शहर में स्वच्छता और सफाई के नाम पर नपा प्रशासन लाखों रुपये खर्च करता है। बावजूद इसके शहर में सफाई के मामले में अव्यवस्था नजर आती है। वैसे इसके पीछे कहीं तक नपा प्रशासन जिम्मेदार है। सरकारी संपत्ति पर बढ़ते अवैध कब्जों को लेकर जिस तरह नगर पालिका का रुख है, उससे साफ है कि पालिका प्रशासन द्वारा इस बारे में निरंतर अनदेखी की जा रही है। नालों पर पसरे अतिक्रमण व अवैध कब्जों को लेकर सीएम विडो में शिकायत देने वाले रोशनलाल ने बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा शहर में नालों का निर्माण करवाया गया। इसका मकसद गंदे पानी की निकासी सही तरीके से होना था।

उन्होंने कहा कि लेकिन इन नालों पर अवैध कब्जे बढ़ते जा रहे हैं, जिससे जलनिकासी सही तरीके से नहीं हो पा रही है। उन्होंने नपा प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि नालों पर पसरे अवैध कब्जों को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए, जिससे लोगों को परेशानी न हो। इस संबंध में कर्मचारी भेजकर जल्द ही रिपोर्ट तलब की जाएगी। नालों पर अतिक्रमण व अवैध कब्जों को जल्द ही हटवाया जाएगा।

- ललित गोयल, सचिव नगर पालिका, फिरोजपुर झिरका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.