Move to Jagran APP

बंदरों द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों से लोग भयभीत

शहर में इन दिनों बंदरों का आतंक पूरे चरम पर है। इसके चलते शहरवासी भयभीत नजर आ रहे हैं। पिछले दो माह के भीतर शहर में 50 से अधिक लोगों को बंदरों द्वारा काटने के मामले सामने आए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 04:01 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 04:03 PM (IST)
बंदरों द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों से लोग भयभीत
बंदरों द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों से लोग भयभीत

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका: शहर में इन दिनों बंदरों का आतंक पूरे चरम पर है। इसके चलते शहरवासी भयभीत नजर आ रहे हैं। पिछले दो माह के भीतर शहर में 50 से अधिक लोगों को बंदरों द्वारा काटने के मामले सामने आए हैं।

loksabha election banner

यहां के वार्ड 15 में दो बच्चों को बंदरों ने काट लिया। ठीक इसी तरह वार्ड नंबर 5 में दो बच्चे, वार्ड 7 में एक बुजुर्ग महिला और वार्ड 11 तथा 12 में भी बंदरों ने दो महिलाओं व एक छोटे बच्चे को अपना शिकार बनाया है। ऐसे ही बंदरों ने कई अन्य लोगों को भी काटा है।

लोगों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के चलते शहर में बंदरों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसके चलते शहरवासी डर के साये में रहने को मजबूर हैं। शहरवासियों ने स्थानीय नगर पालिका प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।

स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो बंदरों के काटने के मामलों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। एक माह के भीतर उपमंडल के 280 से अधिक लोग उनके पास ऐसे पहुंचे हैं जिन्हें बंदरों ने अपना शिकार बनाया है। शहर में इन दिनों बंदरों के आतंक से लोग खौफजदा हैं। इनके काटने के मामले भी दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। महीने में ऐसा कोई भी दिन नहीं है जब लोग इनके शिकार नहीं हो रहे हैं। शहर की गलियों तथा छतों पर घूमती इनकी टोलियां निरंतर महिलाओं व बच्चों पर हमला कर रही हैं।

-रतनलाल गोयल बीते साल शहर में बंदर पकड़े गए। इसके बावजूद इतने ही बंदर यहां फिर से दिखाई देने लगे हैं। जानकारी मिली है कि शहर के तिजारा मार्ग पर रात्रि में बाहरी शहरों में पकड़े जा रहे बंदरों को यहां छोड़ा जा रहा है। खुले में छोड़ने के कारण ये शहर में तेजी से प्रवेश कर रहे हैं। इनकी रोकथाम होनी चाहिए।

-रोशन लाल प्रधान शहर में बंदरों का खौफ इतना है कि लोग अपनी छतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं। ये महिलाओं व बच्चों पर हमले करने के साथ साथ घरों में घुसकर भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रशासन से हमारी मांग है कि इस समस्या का हल निकालकर शहरवासियों को बंदरों से निजात दिलाई जाए।

-खुशीराम शर्मा, जिलाध्यक्ष, सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा बंदरों को पकड़वाने के लिए टेंडर लाया जाएगा। जल्द ही इस बारे में नपा के अधिकारियों से बात कर बंदरों को पकड़वाने की योजना बनाई जाएगी।

अशोक गुर्जर, चेयरमैन, नगर पालिका फिरोजपुर झिरका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.