ऑनलाइन राशन वितरण प्रणाली के बाद भी गरीबों का राशन हड़प रहे डिपोधारक
राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए प्रदेश सरकार ने बीते डेढ़ वर्ष पहले पीओएस से राशन वितरण करने के आदेश दिए। सरकारी आदेशों के बाद से ही पीओएस मशीनों से राशन वितरण भी किया जा रहा है। लेकिन इसमें भी गड़बड़ी की शिकायतें आए दिन दर्ज की जा रही हैं। जानकारी मिली है कि कुछ डिपोधारकों ने मशीनों से छेड़छाड़ कर गरीबों का हक डकारने की पूरी प्ला¨नग तैयार कर रखी है। उपमंडल के अधिकांश गांवों में पात्र परिवारों को राशन न मिलने पर उनके द्वारा लगातार शिकायतें दर्ज करवाई जा रही हैं। पिछले छह माह में तो इस क्रम में शिकायतों का
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर झिरका: राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए प्रदेश सरकार ने बीते डेढ़ वर्ष पहले पीओएस से राशन वितरण करने के आदेश दिए। सरकारी आदेशों के बाद से ही पीओएस मशीनों से राशन वितरण भी किया जा रहा है, लेकिन इसमें भी गड़बड़ी की शिकायतें आए दिन दर्ज की जा रही हैं। जानकारी मिली है कि कुछ डिपोधारकों ने मशीनों से छेड़छाड़ कर गरीबों का हक डकारने की पूरी प्ला¨नग तैयार कर रखी है। उपमंडल के अधिकांश गांवों में पात्र परिवारों को राशन न मिलने पर उनके द्वारा लगातार शिकायतें दर्ज करवाई जा रही हैं। पिछले छह माह में तो इस क्रम में शिकायतों का सिलसिला तेजी से बढ़ा है।
काफी शिकायतें दर्ज करवाने के बावजूद डिपोधारकों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। गरीबों का हक डकार रहे डिपोधारकों के खिलाफ जहां पात्र परिवारों के लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने इसको लेकर विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाएं हैं।
बता दें, कि सरकार ने राशन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी रोकने के लिए बीते डेढ़ साल पहले पॉइंट ऑफ सेल मशीन से राशन वितरण करने के आदेश दिए थे। शुरुआत में आदेशों की पालना हुई, लेकिन राशन हड़पने की आदत से मजबूर डिपोधारकों ने इसमें भी गड़बड़झाला करना शुरू कर दिया है। कई जगह डिपोधारकों द्वारा फर्जी तरीके से अंगूठे का निशान लगाकर राशन हड़पने की शिकायतें देखने को मिली हैं। हाल ही में इसको लेकर सीएम ¨वडो में भी करीब 20 से 25 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों की सुस्ती के चलते डिपोधारकों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने उपायुक्त नूंह से डिपोधारकों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। जहां भी शिकायतें मिलती हैं, उन पर तुरंत संज्ञान लिया जाता है। राशन वितरण में गड़बड़ी के मामलों से सख्ती से निपटा जा रहा है। अगर कहीं ऐसा मामला है तो विभाग को शिकायत दें।
-सीमा शर्मा, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक।