Move to Jagran APP

135 लाख से सड़कों एवं गलियों का होगा सुधारीकरण

नगर पालिका प्रशासन शहर में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ीं सड़कों व नालियों की सुध लेने जा रहा है। इस बाबत करीब एक करोड़ 35 लाख रुपये से अधिक की राशि के टेंडर जारी कर विकास कार्यों को मंजूरी दे दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 04:29 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 06:44 PM (IST)
135 लाख से सड़कों एवं गलियों का होगा सुधारीकरण
135 लाख से सड़कों एवं गलियों का होगा सुधारीकरण

अख्तर अलवी, फिरोजपुर झिरका

loksabha election banner

नगर पालिका प्रशासन शहर में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ीं सड़कों व नालियों की सुध लेने जा रहा है। इस बाबत करीब एक करोड़ 35 लाख रुपये से अधिक की राशि के टेंडर जारी कर विकास कार्यों को मंजूरी दे दी गई है। योजना के तहत शहर के चयनित वार्डो में सड़क तथा नाली निर्माण व सुधारीकरण के अलावा इंटरलाकिग रास्तों का निर्माण करवाया जाना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद वर्कआर्डर जारी कर दिए गए हैं।

बता दें कि शहर में मूलभूत व्यवस्थाओं व विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका प्रशासन अब ध्यान देने लगा है। निरंतर बढ़ रहीं समस्याओं के निपटान के लिए पालिका प्रशासन ने तकरीबन एक करोड़ 35 लाख रुपये की राशि से अधिक विकास कार्यों को स्वीकृति दी है।

योजना के अनुसार वार्ड छह में 9.74 लाख रुपये की लागत से सड़क व नाली निर्माण तथा सुधारीकरण किया जाएगा। इसी तरह वार्ड 6 में 9.89 लाख, वार्ड 3, 4, 10 व 15 में 19.72 लाख रुपये और वार्ड 13, 14, 7, 8, 3, 01 में करीब 60 लाख से अधिक की राशि विकास कार्यों पर खर्च की जानी है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर में विकास कार्यों को तेजी से करवाने पर बल दिया जा रहा है। शहर स्वच्छ और सुंदर बने, लोगों को पर्याप्त सुविधाएं मिलें, इसके लिए सड़क, नालियों का निर्माण तथा इंटरलाकिग सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। इस पर लगभग एक करोड़ 35 लाख की राशि खर्च किया जा रहा है। वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही काम शुरू हो जाएंगे।

- अशोक गुर्जर, चेयरमैन, नगर पालिका फिरोजपुर झिरका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.