Move to Jagran APP

भूख हड़ताल पर रहेंगे पालिका कर्मचारी : नरेश शास्त्री

संघ व सरकार के बीच 24 मई को हुए समझौते को लागू न करने से नाराज शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारी 21 से 25 सितंबर तक 12-12 घंटे की भूख हड़ताल पर रहेंगे। उक्त जानकारी नूंह के रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता के दौरान नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने दी..

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 06:59 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 06:59 PM (IST)
भूख हड़ताल पर रहेंगे पालिका कर्मचारी : नरेश शास्त्री
भूख हड़ताल पर रहेंगे पालिका कर्मचारी : नरेश शास्त्री

जागरण संवाददाता, नूंह : संघ व सरकार के बीच 24 मई को हुए समझौते को लागू न करने से नाराज शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारी 21 से 25 सितंबर तक 12-12 घंटे की भूख हड़ताल पर रहेंगे। उक्त जानकारी नूंह के रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता के दौरान नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने दी। वहीं सरकार पर जमकर वादा खिलाफी का आरोप भी लगाए।

loksabha election banner

नरेश शास्त्री ने हरियाणा सरकार पर वादा खिलाफी व तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान कर्मचारियों से किए गए कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा, ठेका प्रथा समाप्त करने व न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये करने का वादा किया था, लेकिन सरकार ने वर्षों पहले किए गए वादों को अभी तक भी पूरा नहीं किया। जिसको लेकर प्रदेश की सभी नगरपालिकाओं, नगर निगम व नगर परिषद के कर्मचारियों को 16 दिन राज्यव्यापी हड़ताल करनी पड़ी। सरकार ने हड़ताल समाप्त कराने के लिए कैबिनेट मंत्री कविता जैन की अध्यक्षता में राज्य मंत्री कृष्ण बेदी व मनीष ग्रोवर की तीन सदस्य कमेटी बनाई थी। 24 मई की वार्ता में इन तीनों मंत्रियों ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग से सीवर, सफाई सहित फायर व अन्य तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का ठेकाप्रथा समाप्त करने, ईपीएफ व ईएसआई का पैसा कर्मचारियों के खातों में जमा करने, एक्सग्रेसिया पॉलिसी बहाल करने सहित एक दर्जन मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार ने मानी हुई मांगों को ईमानदारी से लागू नहीं किया। इसलिए प्रदेश की पालिकाओं, परिषदों व निगमों के 32 हजार कर्मचारी एक बार फिर तीन, चार व पांच अक्टूबर को भी तीन दिवसीय हड़ताल करने को मजबूर हैं। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा घोषित आंदोलन दो अक्टूबर को सभी जिलों में सत्याग्रह करने व मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में पोल खोल अभियान चलाने के साथ ही 15 नवंबर की राज्यव्यापी हड़ताल में कर्मचारियों से शामिल होने का भी ऐलान किया।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा हड़ताल करने से पहले एक बार फिर समझौते में शामिल शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, मनीष ग्रोवर व सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन राम अवतार वाल्मीकि को ज्ञापन देकर संघ व सरकार के बीच 24 मई को हुए समझौते को लागू करवाने की अपील करेगा। इस दौरान संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री सहित राज्य सचिव सुनील कुमार ¨चडालिया, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान तैय्यब हुसैन, जिला सचिव योगराज दीक्षित, नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान गुज्जर ¨सह, नगरपालिका नूंह ईकाई की प्रधान मीना कुमारी, फायर बिग्रेड के प्रधान रुस्तम खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.