Move to Jagran APP

मटका दौड़ में सबीला जंग प्रथम

नगीना में महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खंड की सैंकड़ों महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं के विभिन्न प्रकार के खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। जिसमें महिलाओं ने अपनी

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 06:16 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 06:16 PM (IST)
मटका दौड़ में सबीला जंग प्रथम
मटका दौड़ में सबीला जंग प्रथम

जागरण संवाददाता, नूंह: नगीना में महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खंड की सैकड़ों महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं के विभिन्न प्रकार के खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई, जिसमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। इस प्रतियोगिता के मटका दौड़ में खंड के गांव घाघस की सबीला जंग ने खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीते वर्ष भी सबीला ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

loksabha election banner

इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग से सीडीपीओ शारदा शर्मा व प्राचार्य नीतू जैन ने खंड स्तरीय मटका दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम आने पर सबीला जंग 2100 देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व सबीला ने हरियाणा सरकार द्वारा 2006 में आयोजित प्रतियोगिता में बेस्ट मदर का खिताब भी प्राप्त किया था। इससे उनको 26 जनवरी वर्ष 2010 को पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जयवीर बाल्मिकी ने सम्मानित किया था। साल 2011 व 2014 में प्रसिद्ध सामाजिक संगठन सहगल फाउंडेशन ने विश्व महिला दिवस पर भी उनको सम्मानित किया है। वहीं जिला प्रशासन के अलावा राज्य स्तर पर भी उन्हें एक बार सम्मान मिल चुका है। सबीला जंग पूर्व में आशा वर्कर का कार्य करती थी। वर्तमान में आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत है। खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्होंने बताया कि वह सामाजिक कार्यों के साथ खेलों में पूर्व से भी भाग लेती रही है, जिससे उनको यह सम्मान मिलने पर बहुत खुशी हुई है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि वह अपनी बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.