इंडियन आइडल 10 के सरताज बने सलमान, पुन्हाना में जश्न
पुन्हाना के सलमान अली ने इंडियन आइडल 10 का खिताब जीतकर पूरे देश में नूंह जिले का नाम रोशन किया है। शनिवार की रात को पुन्हाना सहित जिले के लोग टीवी पर चीपके रहे और रात करीब 12 बजे जैसे ही सलमान को विनर घोषित किया गया लोग खुशी से खुशी से उछल पड़े। परिजनों को उसी समय दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन आने लगे और बधाइयों का तांता लग गया। रविवार सुबह सला
जागरण संवाददाता, पुन्हाना: पुन्हाना के सलमान अली ने इंडियन आइडल 10 का खिताब जीतकर पूरे देश में नूंह जिले का नाम रोशन किया है। शनिवार की रात को पुन्हाना सहित जिले के लोग टीवी पर चिपके रहे और रात करीब 12 बजे जैसे ही सलमान को विजेता घोषित किया गया तो लोग खुशी से उछल पड़े। परिजनों को उसी समय दोस्तों और रिश्तेदारों के फोन आने लगे और बधाइयों का तांता लग गया। रविवार सुबह सलमान के घर व मोहल्ले से लेकर पुन्हाना में जश्न का माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व ढ़ोल पर नाचकर खुशी का इजहार किया।
ग्रांड फिनाले में 5 कलाकारों ही रह गए थे, जिसमे सलामन को सबसे ज्यादा करीब 2 करोड़ से अधिक वोट मिले। उनसे पीछे चार कंटेस्टेंट थे। फाइनल में फिल्म जीरो की स्टार कास्ट भी पहुंची थी। सलमान ने कटरीना कैफ, शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के सामने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। सलमान अली के लिए मुश्किलों भरा था इंडियन आइडल तक का सफर :
इंडियन आइडल तक सलमान का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा। सुरों के बादशाह सलमान गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। उनका परिवार मिरासी समाज से हैं, जो गाने-बजाने का काम करता है। ऐसे में सलमान में गायकी की प्रतिभा बचपन से ही थी। छोटी सी उम्र में ही सलमान जागरणों में गाने लगे थे। 2010-11 में जी टीवी के मशहूर प्रोग्राम लिटिल चैंपि में रनअप रहकर उन्होंने जिले का नाम रोशन किया।
इनाम के तौर पर कार सहित मिली 25 लाख की राशि :
इंडियन आइडल कार्यक्रम की ओर से सलमान अली को खिताब के साथ ही निसान की डस्टर कार सहित 25 लाख रुपये की राशि बतौर इनाम के रूप में मिली है। इससे सलमान ने पूरे देश में अपने छोटे से शहर पुन्हाना सहित नूंह जिले का नाम रौशन किया है। परिजनों ने नहीं सोचा था यहां तक पहुंचेगा बेटा सलमान:
चार पीढि़यां से शादियों में गाना बजाना कर अपना पेट पालने वाले सलमान के परिजनों ने कभी नहीं सोचा था कि उनका बेटा एक दिन उनका ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेगा। पिता कासिम अली ने कहा कि उनको बेटे की काबिलियत पर गर्व है। पांच बहन-भाइयों में सबसे छोटे सलमान की कामयाबी के लिए वे उसके इंडियन आइडल के लिए जाने से पहले ही दुआ कर रहे थे, जो कबूल हुई है। सलमान के हुनर को देखते हुए पिता ने भेजा था दिल्ली :
सलमान पांच वर्ष की उम्र से ही अपने पिता के साथ गाने लगा था। उसकी आवाज में जादू है और परिजनों को लगता था कि वह एक दिन कामयाबी की बुलंदी को छू सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पिता कासिम अली ने उसे संगीत की तालीम देनी शुरू की। दिल्ली के गायक उस्ताद इकबाल हुसैन के पास उसे गायकी के हुनर की बारीकियां सीखने को भेजा।