Move to Jagran APP

नगर निगम के सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। विभिन्न मांगों को लेकर सफाईकर्मी नगर निगम के पुराने कार्यालय में एकत्रित हुए और नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारियों ने महावीर चौक जुलूस निकाला और चौक पर निगम अधिकारियों का पुतला फूंका। कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों के साथ ज्यादती कर रहे हैं। सालों से लंबित मांगों पर सुनवाई नहीं की जा रही है। इसको लेकर

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 05:33 PM (IST)
नगर निगम के सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन
नगर निगम के सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। विभिन्न मांगों को लेकर सफाईकर्मी नगर निगम के पुराने कार्यालय में एकत्रित हुए और नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारियों ने महावीर चौक पर जुलूस निकाला और निगम अधिकारियों का पुतला फूंका। कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों के साथ ज्यादती कर रहे हैं। सालों से लंबित मांगों पर सुनवाई नहीं की जा रही है। इसको लेकर 8 व 9 जनवरी को प्रदेश स्तरीय दो दिन की हड़ताल की जाएगी। ठेकेदारों के साथ मिलीभगत के आरोप

loksabha election banner

इकाई वरिष्ठ उप प्रधान राम¨सह सारसर का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। कर्मचारियों का वेतन खाते में न डालकर कैश दिया जा रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों के पीएफ के पैसे का कोई रिकार्ड नहीं है और ईएसआइ का लाभ भी नहीं मिल रहा है। सफाईकर्मियों के लिए हाजिरी शेड नहीं है। लोगों के घरों के आगे एकत्रित होकर हाजिरी लेने का जगह-जगह विरोध हो रहा है। पार्षदों द्वारा भी कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।

सफाईकर्मियों का कहना है कि कच्चे कर्मचारियों को अभी तक पक्का नहीं किया गया है। सीवरमैन को निगम रोल पर करने की भी मांग लंबित है। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से जिला प्रधान राजेश कुमार, इकाई सचिव नरेश मलकट, इकाई प्रधान राम¨सह, उप प्रधान महेश चकरपुर, कैशियर सुरेंद्र बालगुहेर, महिला उप प्रधान अनिता, सोनिया और सुशीला सहित काफी तादाद में सफाईकर्मी मौजूद रहे। पुतला दहन से यूनियन ने पल्ला झाड़ा

सफाई कर्मचारियों के झाड़ू प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान राजेश कुमार द्वारा निगम अधिकारियों के पुतले जलाने की घटना से सफाई कर्मचारी यूनियन ने पल्ला झाड़ लिया है। यूनियन का कहना है कि उसका इस घटना से कोई वास्ता नहीं है, बल्कि इसको निजी स्वार्थ के कारण अंजाम दिया गया है। इस बारे में नगर निगम के प्रवक्ता ने बताया कि सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान राम¨सह और सचिव नरेश कुमार द्वारा विशेष रूप से नगर निगम आयुक्त के नाम पत्र जारी करके सूचना दी गई है। पत्र में साफ तौर से कहा गया है कि राजेश कुमार ने अपने निजी स्वार्थ के कारण अधिकारियों के पुतले जलाए हैं। सफाई कर्मचारी यूनियन का कोई भी सदस्य इसमें शामिल नहीं था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.