राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में दी जानकारी
पिनगवां खंड के स्कूलों में मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन अल्पसंख्यक केंद्रीय मंत्रालय की ओर से चल रही बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई।
संवाद सहयोगी, पिनगवां: पिनगवां खंड के स्कूलों में मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन अल्पसंख्यक केंद्रीय मंत्रालय की ओर से चल रही बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी डा. सद्दीक अहमद के निर्देशन में किया गया।
छात्रवृत्ति योजनाओं को जागरूक करने के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय से मनोनीत सदस्य सलीम हुसैन पहुंचे। बुधवार को शिविर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिकरवां एवं पिनगवां में लगाया गया। सालिम हुसैन ने बताया कि यह योजना 9वीं से 12वीं की लड़कियों के लिए लागू है, जिसमें वो आनलाइन आवेदन 31 अक्टूबर कर सकती हैं। इसमें 9वीं व 10वीं की लड़कियों को पांच हजार, 11वीं व 12वीं की लड़कियों को छह हजार रुपये मिलते हैं। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष जिला मुख्यालय के गर्ल्स स्कूल की 196 लड़कियों को इस योजना का प्रदेश में सर्वाधिक लाभ मिला था। छात्रवृत्ति को आनलाइन डिजिटल प्रजेंटेशन के माध्यम से बच्चों एवं अध्यापकों को दिखाया। इस अवसर पर प्रिसिपल हनीफ, कमालुद्दीन, गोपी, अजित, मुकेश जैन, सीमा वर्मा, सन्नी, डा. असफाक, सीमा, मुंसरीफ, ममता, नूर मोहम्मद, डा. फकरुद्दीन सहित स्कूल की