Move to Jagran APP

इंडियन आइडल में अपनी आवाज का जादू बिखेर रहा पुन्हाना का सलमान

जी टीवी के कार्यक्रम सारेगामापा लिटिल चैंप से देश भर में नाम कमाने वाला पुन्हाना का सलमान अली एक बार फिर अब सोनी मैक्स के इंडियन आईडल में धूम मचा रहा है। सलमाल इंडियन आईडल कार्यक्रम में अपनी आवाज का जादू बिखेर कर देश-प्रदेश में पुन्हाना का नाम रोशन कर रहा है। सलमान अली को आईडल बनाने के लिए जिले भर के हजारों लोग सलमान के लिए दुआएं कर रहे हैं। वहीं कार्यक्रम वाले का बेसब्री से इंतजार कर टीवी से भी चुपके रहते हैं। कार्यक्रम में शुरू में देश-प्रदेश से 14 बच्चों

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 06:18 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 06:18 PM (IST)
इंडियन आइडल में अपनी आवाज का जादू बिखेर रहा पुन्हाना का सलमान
इंडियन आइडल में अपनी आवाज का जादू बिखेर रहा पुन्हाना का सलमान

जागरण संवाददाता, पुन्हाना:

prime article banner

जी टीवी के कार्यक्रम सारेगामापा लिटिल चैंप से देश भर में नाम कमाने वाला पुन्हाना का सलमान अली एक बार फिर अब सोनी मैक्स के इंडियन आइडल में धूम मचा रहा है। सलमाल इंडियन आइडल कार्यक्रम में अपनी आवाज का जादू बिखेर कर देश-प्रदेश में पुन्हाना का नाम रोशन कर रहा है। सलमान अली को आइडल बनाने के लिए जिले भर के हजारों लोग सलमान के लिए दुआएं कर रहे हैं। वहीं कार्यक्रम वाले दिन का बेसब्री से इंतजार कर टीवी से भी चुपके रहते हैं।

कार्यक्रम में शुरू में देश-प्रदेश से 14 बच्चों ने भाग लिया था। जिसमे से 3 बच्चे बाहर हो चुके हैं, जबकि सलामन अली ने टॉप इलेवन में जगह बनाई हुई है। इंडियन आइडल कार्यक्रम पूरा होने में अभी 1 माह का समय बचा हुआ है, लेकिन जिले के लोग अभी से ही सलमान के आइडल बनने के लिए दुआ से लेकर सोनी लिव एप पर वोट कर रहे हैं।

बता दें, कि नूंह जिले के पुन्हाना उपमंडल में गरीब परिवार में जन्मा सलमान अली अपनी आवाज के दम पर देश भर के दिलों पर राज कर रहा है। सलमान अली ने पिछले वर्ष में हुए जीटीवी के कार्यक्रम सा-रे-गा-मा-पा में देश भर के गायकों में दूसरे स्थान पर रहकर देश भर में नूंह जिला व पुन्हाना शहर का नाम किया था। इसके बाद सलमान का इंडियन आइडल में चयन होने के साथ ही अपनी आवाज का जादू बिखेर रहा है। जिससे जिले भर के लोगों में खुशी का माहौल है। पहले कार्यक्रम में सलमान एक पायदान रहकर प्रथम स्थान से चूक गया था, लेकिन अब जिले के लोगों को सलमान अली में इंडियन आइडल बनने की झलक दिख रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.